Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

रिलायंस मार्ट का एक रोचक और शैक्षणिक दौरा : बच्चों को किताबों से बाहर निकाल कर जीवन के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना है- डॉ बसंत कुमार तिवारी

Praveen Nishee Sat, Nov 29, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़, में आज प्री - प्राइमरी कक्षाओं के नौनिहालों ने मनेंद्रगढ़ शहर में स्थित रिलायंस मार्ट का एक रोचक और शैक्षणिक दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य बच्चों को बाज़ार की अवधारणा से परिचित कराना था, जहाँ वे समझ सकें कि सामान कैसे खरीदा और बेचा जाता है। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के उत्पाद देखकर और उनके बारे में जानकर खूब आनंद लिया, इसके साथ ही बच्चों ने कई उत्पादों जैसे पेंसिल, चिप्स, बिस्किट इत्यादि के क्रय का आनंद लिया।यह एक व्यावहारिक अनुभव था जिसने उनकी जिज्ञासा को बढ़ावा दिया और उनके ज्ञान में वृद्धि की।यह दौरा रिलायंस मार्ट के कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिन्होंने बच्चों का प्रेमपूर्वक स्वागत किया और उन्हें सरल भाषा में समझाया। बच्चों ने कई प्रश्न पूछे और उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह दौरा मजेदार और ज्ञानवर्धक बन गया। प्राचार्य डॉ बसंत कुमार तिवारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य बच्चों को किताबों से बाहर निकाल कर जीवन के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना है। इस भ्रमण ने बच्चों की जिज्ञासा और समझ को बढ़ाया, साथ ही उनमें सामाजिक कौशल और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी विकसित की।मैं रिलायंस मार्ट का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अंत में, उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे बच्चों के इस अनुभव को घर पर भी साझा करें और उनके सवालों का उत्तर देते हुए उनके ज्ञान को और समृद्ध करें।

रिलायंस मार्ट की यह यात्रा विद्यालय के पाठ्यक्रम में समुदाय के विभिन्न पहलुओं को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण और शिक्षाप्रद अवसर रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें