Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

बचपन प्ले स्कूल में आयोजित की गई : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कौन आया प्रथम, द्वितीय, तृतीय

Praveen Nishee Fri, Aug 22, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा प्ले ग्रुप और नर्सरी में वर्षा ऋतु थीम दी गई। एवं कक्षा यूकेजी और एलकेजी के छात्र-छात्राओं के लिए नेचर (प्रकृति) थीम दी गई। उक्त प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा यूकेजी 'अ' से शिवार्थ जायसवाल प्रथम अद्वैत दास द्वितीय एवं लिरिशा जैन तथा प्रांसी सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा यूकेजी ब से अर्पिता अग्रवाल एवं वृंदा पोद्दार प्रथम स्थान पर तथा हर्षिल छत्तानी द्वितीय स्थान पर और शौर्य यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में कक्षा यूकेजी 'स' से धनिश कोरी प्रथम वीरजा ताम्रकार द्वितीय एवं दीप्ति सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता की अगले चरण में कक्षा एलकेजी अ से सिद्धि दीवानी प्रथम ताविशी तिवारी एवं अर्फिया मेमन द्वितीय एवं रियांशी साहू तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में कक्षा एलकेजी ब से आश्वी अग्रवाल तथा अभिश्री मुखर्जी प्रथम स्थान पर रहे एवं सानविका पोरवाल द्वितीय स्थान पर और रूत्वी एवं जबजोत कौर तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में कक्षा एलकेजी स से विहाना फरमानिया प्रथम सौविक चंद्र दास एवं अयान्स शर्मा तथा अश्वी द्वितीय स्थान पर रहे एवं अश्वी भट्टाचार्य एवं आरिका दर्शन तृतीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में कक्षा नर्सरी ए से अथर्व मंगल प्रथम एवं पृषा साहू और कविश अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे। एवं अन्य गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे इसी क्रम में कक्षा नर्सरी 'ब' से अनायसा सानवी प्रथम शिविका केसरवानी एवं समृद्धि अग्रवाल द्वितीय स्थान तथा रुद्राक्ष अग्रवाल एवं अनाया जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे।

इसी क्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से ओम मुखर्जी प्रथम वेदांत यादव द्वितीय तथा अविशी ओझा एवं निरविन कौर तृतीय स्थान पर रहे प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संस्था की डायरेक्टर्स श्रीमती ज्योति ताम्रकार श्रीमती आशी कक्कड़ श्रीमती तोशी अग्रवाल ने निभाई संस्था की काउंसलिंग श्रीमती सोनाली दास ने बताया कि इस तरह प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में स्पर्धा की भावना जागृत होती है एवं यह उन्हें आने वाली भविष्य में सहायक होगी संस्था की डायरेक्टर श्रीमती ज्योति ताम्रकार ने कहा कि इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में निर्णय करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि बच्चों ने जिस तरह शानदार प्रदर्शन किया वह अविश्वसनीय था। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया क्योंकि उनके परिश्रम एवं लगन के बिना कोई भी प्रतियोगिता संभव नहीं हो सकती। संस्था की डायरेक्टर श्रीमती आशिक कक्कड़ ने सभी विजय छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी साथी कहा कि जो छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में विजयी नहीं हो पाए हैं उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है आगे उन्हें और अवसर प्राप्त होंगे प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती साधना सिंह श्रीमती रेखा दोहरी श्रीमती शिल्पी सिन्हा श्रीमती राशि गुप्ता श्रीमती प्रियंका सिंह वैष्णवी जायसवाल आरिका खान बीसाई प्रीति रुचि सेन अंकित तिवारी नंदिनी साहू महक सोनी रश्मि प्रसाद पूजा सोंधिया रेणुका चौधरी सुनीता राम शालिनी वर्मा के साथ-साथ राधा पांडे और राकेश पटवा का भी सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें