Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

नगर पालिका की टीम का सराहनीय कार्य - लिंग राज सिदार : सिविल अस्पताल में फायरब्रिगेड क्यों? क्या आग लगी या और कोई कारण ?

Praveen Nishee Sat, Sep 20, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सिविल अस्पताल में एक नया नजारा देखने को मिला एक एक फायरफाइटर की गाड़ी घुसी उसके बाद एसडीएम मनेंद्रगढ़ आयें,उसके बाद लगातार नेताओं की टोली घुसने लगी जिससे कई लोगों में शंका उत्पन्न हो गया कि कोई अनहोनी तो हॉस्पिटल में नहीं हो गई, परन्तु यहां तो कुछ और ही था, पता लगा कि नगरपालिका द्वारा स्वच्छता सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, शुरुआत हॉस्पिटल से की जा रही है।

सिविल हॉस्पिटल (220 बेड) में आज सेवा पखवाड़ा में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व जीवनदीप के अध्यक्ष लिंग राज सिदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, मंत्री प्रतिनिधि सरजू यादव,पार्षद जमील अंसारी, ओम प्रकाश जायसवाल, अस्पताल प्रबंधक सोमेंद्र मंडल, विजय मिश्रा, सर्वजीत यादव ने इस अभियान में पूरे स्वास्थ्य केंद्र का साफ सफाई किया गया

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता सेवा पर यह साफ-सफाई किया जाएगा जिससे पूरा अस्पताल परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी एसडीएम लिंग राज सिदार ने कहा कि अस्पताल में साफ सफाई में जो जोश आज नगर पालिका की टीम के द्वारा देखा गया वह सराहनीय है इसी प्रकार लगातार साफ सफाई प्रत्येक सप्ताह नगर पालिका के द्वारा किया जाएगा, मंत्री प्रतिनिधि सरजू यादव व धर्मेंद्र पाठक द्वारा लगातार पूरे समय में साफ सफाई में लग रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें