Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

एकेडमिक हाइट्स में वार्षिक पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन : विगत सत्र में विजेता छात्रों को किया गया सम्मानित

Praveen Nishee Sat, Apr 26, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में सत्र् 2024 - 25 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगर पंचायत झगड़ाखांड श्रीमती रीमा रमेश यादव व रमेश यादव उपस्थित रहे साथ ही विद्यालय के संचालक गण संजीव ताम्रकार , श्रीमती ज्योति ताम्रकार, आशीष कक्कड़, श्रीमती आशि कक्कड़, प्रशांत अग्रवाल, श्रीमती तोषी अग्रवाल विद्यालय के प्राचार्य पी रविशंकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती जी के आगे द्वीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात कक्षा पांचवी की छात्राओं द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय के शिक्षक आनंद विश्वकर्मा द्वारा स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया, तत्पश्चात विद्यालय की चीफ कोऑर्डिनेटर सुश्री रूबी पासी द्वारा अपने अभिभाषण में बीते सत्र में हुए समस्त शैक्षणिक प्रतियोगिताओं व गतिविधियों तथा विद्यालय के छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यालय द्वारा आने वाले सत्र की योजनाओं पर ध्यानाकर्षण किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा विगत सत्र में हुए प्रतियोगिताओं जैसे टाइगर डे प्रतियोगिता, क्ले मोल्डिंग प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, सोलो डांस प्रतियोगिता इत्यादि के विजेता छात्र- छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री रमेश यादव जी ने अपने वक्तव्य में छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल विद्यालय इस जिले का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय है और यह कथन यहां के छात्रों की उपलब्धियां और अनुशासन सिद्ध करता है। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ प्रायोगिक ज्ञान का होना अति आवश्यक है और यह विद्यालय इन दोनों ही कसौटियों पर खरा उतरता है जो छात्रों को सामाजिक दृष्टिकोण से एक सफल व्यक्ति और नागरिक के तौर पर देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने इसके लिए सभी संचालक गण और शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय के संचालक संजीव ताम्रकार ने सभी विजेताओं को बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। हमारे अध्यापकगणों ने नए और प्रभावी शिक्षण तरीकों को अपनाया है, जिससे छात्रों की समझ और प्रदर्शन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। हमारे विद्यालय के छात्र खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे छात्रों ने विद्यालय के बाहर भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार जीते हैं और विद्यालय का नाम सिर्फ जिले और राज्य में नहीं पूरे देश में रोशन किया है। आने वाले समय में विद्यालय कई नई महत्वपूर्ण योजनाएं बना रहा है जिससे कि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। उपस्थित अतिथियों को उनके अमूल्य समय देने के लिए स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सोनम निषाद के द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें