Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: बिलासपुर निजात अभियान से जागरूकता के साथ नशा करने वाले एवम बेचने वाले दोनो में मचा हड़कंप

Admin Fri, Jul 14, 2023

(गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट) बिलासपुर:-- बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह का एक विशेष अभियान जहा पदस्थ होते हैं वहा पर वो निजात अभियान चलाते है उनकी सोच बिल्कुल भी अलग है,युवा नशा से बचेगा तो देश आगे बढ़ेगा। आज देश में नशा का शिकार सबसे अधिक कोई है तो वो युवा वर्ग ही है इन्ही सब को ध्यान में रख आई पी एस संतोष सिंह ने इस अभियान को बड़ी गंभीरता से लिया और आज बिलासपुर में नशा के खिलाफ आम जन ही नही सामाजिक संगठन, एनजीओ, व्यापारी संगठन, युवा संगठन सभी इस निजात अभियान को सफल बनाने में एक जुटता के साथ कार्य कर रहे हैं इसका प्रभाव इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूवाओ में जागरूकता आ रही है नशे से निजात पाने के लिए आगे आने लगे हे, इसके अलवा नशा कारोबार करने वाले पर आए दिन बड़ी कार्यवाही हो रही हे जिससे नशा कारोबारी के साथ नशा करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है।
लीडरशिप इन क्राइम प्रिवेंशन' कैटेगरी में अमेरिका के प्रतिष्ठित आईएसीपी 2022 अवार्ड के लिए चयन हुआ था :-
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह जब राजनादगांव प्रभार में थे उस समय नशा का कारोबार वहा फल फूल रहा था उन्होंने निजात अभियान चला कर अंकुश लगाने का कार्य किया जिसकी सराहना पूरे प्रदेश में हुई थी,छत्तीसगढ की राजनांदगांव पुलिस के नशा-विरोधी, निजात अभियान को संस्थागत श्रेणी के 'लीडरशिप इन क्राइम प्रिवेंशन' कैटेगरी में अमेरिका के प्रतिष्ठित आईएसीपी 2022 अवार्ड के लिए चयन हुआ है. यह अभियान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के कार्यकाल में शुरू किया गया था. आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस (आईएसीपी) द्वारा तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के कार्यकाल के दौरान राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए गए नशा-विरोधी, निजात अभियान को संस्थागत श्रेणी के 'लीडरशिप इन क्राइम प्रिवेंशन' कैटेगरी में अमेरिका के प्रतिष्ठित आईएसीपी अवार्ड हेतु चुना गया था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें