Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

सौम्या ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान,अब देंगी राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति

272 ओवरमैन पदों पर सीधी भर्ती से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का लगाया आरोप

: न्यू रेल लाइन बनने से यह गाड़ियां चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ से होकर चल सकेंगी। इससे लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा -विजय प्रकाश पटेल

Admin Thu, May 23, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।न्यू रेल लाइन के लिए रेल मंत्रालय ने एमसीबी अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके लिए गजट (राजपत्र) का प्रकाशन कर दिया गया है। 240 करोड़ रुपए के इस रेल लाइन की स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018-19 में दी गई थी।  प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने रेल लाइन के लिए राज्य सरकार के हिस्से के 120 करोड़ की स्वीकृति वर्ष 2024 के बजट में दी है। रेल मंत्रालय द्वारा एमसीबी अपर कलेक्टर को रेल परियोजना का नोडल अधिकारी बनाए जाने के बाद परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण व पर्यावरण के लिए अनापत्ति का कार्य शुरू हो सकेगा। 17 किमी की चिरमिरी नागपुर हाल्ट रेल लाइन के लिए 241 करोड़ रुपए व्यय वर्ष 2018 में अनुमानित था। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए राज्य सरकार से 2018 में एमओयू करते हुए 120 करोड़ रुपए जारी कर दिया था। चिरमिरी-नागपुर हाल्ट नई रेल लाइन का सर्वेक्षण पूरा कर 13 अगस्त 2018 को डीपीआर रेल मंत्रालय को भेजा गया था। बता दें कि योजना के पूरा होने से चिरमिरी से चलने वाली चिरमिरी-रीवा, चंदिया, भोपाल, अनूपपुर, बिलासपुर सहित पांच ट्रेनों का विस्तार अंबिकापुर तक हो सकेगा। इससे बड़ी आबादी को सेवा का लाभ मिलेगा। कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक बजट नहीं दिया प्रदेश में सरकार बदल जाने के कारण पांच साल तक इस परियोजना के लिए राशि जारी नहीं हो सकी और रेललाइन का विस्तार कार्य रुका रहा। प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार द्वारा अपने हिस्से की राशि का प्रावधान कर दिए जाने के बाद रेल मंत्रालय ने तेजी से काम आगे बढ़ाया है। रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण राज्य सरकार करेगी। क्षेत्रीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर योजना की शुरुआत हुई थी और मंत्री के प्रयास से योजना के कार्य में तेजी आ गई है। चिरमिरी-नागपुर रेल लाइन का विस्तार होगा, अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी नियुक्त सुविधाः रेल मंत्रालय से गजट (राजपत्र) नोटिफिकेशन जारी, 240 करोड़ के रेल लाइन की स्वीकृति केंद्र सरकार ने वर्ष 2018-19 में दी थी, साय सरकार ने अपने हिस्से का 120 करोड़ बजट में स्वीकृत किया लाखों की आबादी ट्रेन की सुविधा से जुड़ेगी रेलवे डिवीजन बिलासपुर के पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य व मनेन्द्रगढ़ के कर्मयोगी अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल ने चिरमिरी-नागपुर हाल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना को लेकर लगातार 4 साल तक घंटानाद बिना रुके सत्याग्रह किया। पटेल ने कहा कि यात्री सेवाओं के लिहाज से यह रेल लाइन महत्वपूर्ण है। वर्तमान में अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें नागपुर रोड से सीधे बोरीडांड जंक्शन चली जाती हैं। न्यू रेल लाइन बनने से यह गाड़ियां चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ से होकर चल सकेंगी। इससे लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें