Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शिक्षा प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी बैठक संपन्न : जिले में शिक्षा प्रकोष्ठ के गठन से शैक्षिक गुणवत्ता के साथ पार्टी को मिलेगा मजबूत आधार -चंपा देवी पावेल

Praveen Nishee Tue, Apr 14, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी की बैठक , जिला अध्यक्ष भाजपा चंपा देवी पावले की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आमंत्रित अतिथियों का स्वागत जिला संयोजक गोपाल प्रसाद बुनकर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले के द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य, जिला कार्यकारिणी एवं नवीन जिला कार्य समिति सदस्यों को समस्त सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी के अंग वस्त्र को पहनाकर पार्टी की विधिवत सदस्यता प्रदान की गई। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल प्रसाद बुनकर , प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतीश उपाध्याय, जिला पदाधिकारियों में दिनेश श्रीवास्तव, श्यामलाल बैगा, अमृत लाल तिवारी, ऋषि राज श्रीवास्तव, अशोक नाविक, गणेश प्रसाद साहू, राम प्रवेश कुमार, एच डी द्विवेदी, रघुपति प्रसाद नावेद, एवं जिला कार्य समिति सदस्य सुमित्रा देवी प्रभाकर, दिनेश कुमार गुप्ता, नर्मदा प्रसाद राय, रामेश्वर साहू, आर सी राजवाड़े, रामप्रताप शर्मा,आदि उपस्थित थे। अपने स्वागत उद्बोधन में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल प्रसाद बुनकर ने प्रकोष्ठ के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। शिक्षा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले ने राज्य में शिक्षा के समग्र विकास, गुणवत्ता पूर्ण एवं रोजगारों मुखी शिक्षा के विस्तार एवं छात्रों शिक्षकों के समन्वय पर विचार व्यक्त किया। उन्होंने समस्त पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है - शिक्षा प्रकोष्ठ में अनुभवी एवं समाज में अपना विशेष स्थान रखने वाले पूज्य गुरुवर पार्टी के विचारधारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आए हैं इससे हमारा एमसीबी जिला शैक्षणिक , दृष्टिकोण से भी और मजबूत होगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि- अपनी लंबी शैक्षिक सेवा के उपरांत शिक्षा प्रकोष्ठ से जुड़ने वाले समस्त पूर्व शिक्षक पदाधिकारियों के अनुभव एवं विचारधारा से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने समस्त पदाधिकारी से नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समाज के सभी वर्गों तक शिक्षा पहुंचने की पुरजोर अपील की। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें