Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले : केंद्रीय बजट से हर परिवार और क्षेत्र के पास कमाई के पर्याप्त संसाधन और मौके उपलब्ध होंगे- चम्पा देवी पावले

Praveen Nishee Mon, Feb 2, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। आज संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जनहितैषी, विकासोन्मुख और सर्वसमावेशी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला, गरीब और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

श्रीमती पावले ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बजट के माध्यम से आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान को प्राथमिकता दी है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा।उन्होंने कहा कि

बजट में

किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में विशेष प्रावधान,

युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की योजनाएँ,

महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु नई योजनाएँ और आर्थिक सहायता

शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में वृद्धि

सड़क, रेल और आवास सहित इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष जोर

स्टार्टअप, लघु एवं मध्यम व्यापारियों को प्रोत्साहन,

मध्यम वर्ग को आयकर में राहत

गरीब एवं कमजोर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार होगा।इस बजट से हर परिवार और क्षेत्र के पास कमाई के पर्याप्त संसाधन औऱ मौके उपलब्ध होंगे।

जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट एमसीबी जिले सहित पूरे देश के विकास को नई गति देगा और आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें