Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

महिलाये उत्साह और उमंग से पुरे सोमवार को शामिल होती है : हनुमान चालीसा समिति की महिलाओं ने नाकेश्वर महादेव में सामूहिक जलाभिषेक किये

Praveen Nishee Mon, Jul 14, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। विगत 2 वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनवरत सामूहिक हनुमान चालीसा समिति की महिलाओं ने मिलकर नाका के पास स्थित नाकेश्वर महादेव में सामूहिक जलाभिषेक किये, आज सावन के पहले सोमवार के दिन शुभारंभ किया, सभी महिलाएं सावन के महीने में हरे रंग की साड़ी में सज धज कर, मनेन्द्रगढ़ स्थित हनुमान टेकरी से जल भरकर ढोल बाजे के साथ शिव जी के भजन को गाते हुए हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उमंग के साथ सभी शिव भक्त नाकेश्वर महादेव में जाकर के सामूहिक रूप से जल अभिषेक किया, और यह भी बताया गया कि प्रत्येक सोमवार को इसी तरीके का कार्यक्रम सावन भर चलेगा, महिलाये उत्साह और उमंग से पुरे सोमवार को शामिल होती है, पुरे सावन भर अनवरत हनुमान चालीसा समिति की महिलाएं मिलकर धार्मिक आयोजन, भजन सुंदरकांड का पाठ, सावन उत्सव का कार्यक्रम भी करेंगे, पूरे साल भर में सावन के महीने का इंतजार किया जाता है और जब सावन आता है तो एक-एक दिन को शिव की भक्ति में डूब कर शिव की आराधना की जाती है,

अनवरत हनुमान चालीसा समिति की महिलाएं लगातार 4 वर्षों से शहर के अंदर विभिन्न तरीके के धार्मिक आयोजन करती है, समिति का उद्देश्य बताते हुए डॉ. रश्मि सोनकर ने कहा ऐसे आयोजनों को करने की एक हमारी कोशिश लगातार 4 वर्षों से जारी है और हम यह चाहते हैं कि शहर की सभी महिलाएं अपने धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपस में एक साथ जुड़कर सामूहिक रूप से जब प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को मिलती है आपस में बातचीत करती है इससे आप सी स्नेह और प्रेम तो बढ़ता ही है और ऐसे आयोजन धार्मिक एकता को प्रदर्शित करती है, हनुमान जी की कृपा से अब तक के सभी आयोजन को सफलतापूर्वक से किया गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें