Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: जल जीवन मिशन अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो कार्य, अस्पतालों में चिकित्सकों तथा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता पर दे विशेष ध्यान - सांसद श्रीमति महंत      

Admin Thu, Apr 20, 2023

कोरिया /लोकसभा सांसद एवं दिशा समिति की अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्रीमती महंत ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में सभी कार्यों की स्थिति संतोषप्रद है, जिला अधिकारी विभागीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जनहित को ध्यान में रख लम्बित कार्यों को जल्द पूर्ण करें साथ ही गर्मी को देखते हुए जिले में पेयजल की आवश्यक व्यवस्था करने के कहा।
बैठक में श्रीमती महंत ने जिले में वर्षा को देखते हुए जिले में स्थापित सभी डेमो के गेट सुधार कार्य पूर्ण का लिया जाये। उन्होनें स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक उपकरणों तथा पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत जिले में हुए कार्यों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराएं तथा सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द कार्य पूर्ण करें, ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या ना हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घर-घर तक बिजली पहुंचे,जहां ट्रांसफार्मर की समस्या है वहां तत्काल समस्या का निराकरण करें। इसके साथ ही उन्होंने लोगों की सुविधा हेतु तालाब गहरीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट, जल आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधयों से कहा कि क्षेत्र भ्रमण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिधि तथा अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि लोगों को लाभ मिल सके। कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कार्यों की समीक्षा हेतु आयोजित इस संयुक्त बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कोरिया जिले और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर हेतु कलेक्टर  पी.एस.ध्रुव ने शासकीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी दी। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, एनआरएलएम के कार्यों की समीक्षा, स्वच्छ भारत मिशन, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील, एकलव्य विद्यालयों, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम तथा अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमो से संबंधित कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक  गुलाब कमरो, नगर पालिक परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जिला व जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें