Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: श्रमिक निर्माण के आधार है उनका उचित सम्मान जरुरी है - डॉ रश्मि सोनकर

Admin Mon, May 1, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी । (घूमता दर्पण) (मृत्युंजय सोनी ) मजदूर निर्माण के आधार हैं, वे देश के, समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन खेद है कि उन्हें न तो सामान्य सुविधाएं मिलती हैं और न ही उचित सम्मान, आज श्रमिक दिवस पर प्रबल स्त्री फाउंडेशन की पुरी टीम सुबह 7 बजे से बड़े उत्साह के साथ सारी तैयारियां करके कार्यक्रम को सुचारू रुप से किया । श्रमिक दिवस पर श्रमिक भाईयों को पानी पीने के लिए पानी बाटल, डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए ओआरएस का घोल और गर्मी से राहत के लिए गमछा , व फल देते हुए प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डा.रश्मि सोनकर ने कहा कि जो हमारा जीवन आसान, सुखद बनाने के लिए  मेहनत करते हैं उन्हें कम से कम सामान्य सुविधाएं,सुरक्षा मिलनी ही चाहिए, आज लगभग 300 श्रमिकों का सम्मान किया गया संस्था की उपाध्यक्ष शीला सिंह ने कहा कि हमारी एक छोटी सी कोशिश है आज दिन रात मेहनत करने वाले श्रमिक को हम थोड़ी सी खुशी दे, कार्यक्रम की शुरुआत मे गांधी चौक मनेंद्रगढ़ मे शुरुआत की गयी, फिर नगर के विभिन्न स्थानों में घूमकर मजदूरों को गमछा, फल, मजदूरी मे उपयोग मे आने वाले जरूरी औजार सप्रेम भेंट किए गए, रिक्शेवाले , मालभाड़ा गाड़ी के श्रमिकों को व बाजार मे सब्जी बेचने वाली महिलाओं को भी आवश्यक सामान दिया गया इस अवसर पर प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रश्मि सोनकर,शीला सिंह, प्रतिमा प्रसाद, नीलम सोनी, गंगा ताम्रकार, पूजा पटेल, मंमता नामदेव, नीलिमा श्रीवास्तव, ज्योति मांझी, दीपिका केंवट, रागिनी दुबे,तनिषा मिश्रा , आकाश दुआ, हिमांशु श्रीवास्तव, रवि सिंह, मनोज केसरवानी, चंदन कुमार, विवेक तिवारी उपस्थित रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें