Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: कार्यकर्ताओं ने विधायक के जन्मदिन पर छात्रों को बांटे कॉपी किताब

Admin Fri, Jan 5, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह द्वारा दो दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से की गई अपील का असर देखने को मिलने लगा है। भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत खोंगापानी के सरकारी स्कूल में जाकर बच्चों को कॉपी व किताब वितरण किया। इस दौरान भाजपाइयो ने विधायक द्वारा जनता से की गई अपील को लोगो से आत्मसात करने का आग्रह किया गया। वही इस अपील की महत्वता से छात्रों को अवगत कराया गया। गौरतलब है कि रेणुका सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह अपील की थी कि जब भी मुझसे मिलने आये बुके नहीं बुक लेकर आये। विधायक ने की थी यह अपील इस अपील में उन्होंने ज्ञान का उजियारा फैलाने का उल्लेख करते हुए कहा लिखा था कि, दो दशक के राजनीतिक जीवन में मैंने देखा है जब भी लोग मिलने के लिए आते है, तो साथ में बुके (फूलों का गुलदस्ता) लेकर आते हैं। लेकिन, उनके जाने के कुछ देर बाद ही ये मुरझा जाते है। इसलिए मेरा यह मानना है कि आप मुझसे अब जब भी मिलने आएं तो कृपया फूल या बुके लेकर न आएं। उसकी जगह विद्यार्थियों के लिए उपयोगी किताबें या स्टेशनरी (कॉपी-कलम आदि) लेकर आए मेरा विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत क्षेत्रफल के लिहाज से प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। यहां शिक्षा का स्तर बढाने की जरूरत है। जो बच्चे किताब कॉपी या संसाधनों की कमी की वजह से पढाई नहीं कर पाते हैं उनके लिए यह सहयोग है जो आपको हमको और हम सबको करना चाहिए जिससे किसी की पढाई संसाधन के अभाव में अधूरी न रह जाए। मैं आप सब से अपील करती हूं कि, आइए, हम साथ मिलकर ज्ञान का प्रकाश फैलाएं। और जरूरतमंदों के सहयोग में एक छोटी सी सहभागिता हम सबकी हो

विज्ञापन

जरूरी खबरें