Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में : शोध प्रविधि पर आधारित कार्यशाला के अन्तर्गत "शोध प्रविधि, गणना सर्वेक्षण एवं विश्लेषण" विषय पर कार्यशाला

Praveen Nishee Sat, Jun 14, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। विगत दिवस शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में शोध प्रविधि पर आधारित कार्यशाला के अन्तर्गत "शोध प्रविधि, गणना सर्वेक्षण एवं विश्लेषण" विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में के डी कॉलेज मुंबई महाराष्ट्र के सहायक आचार्य डॉ बृजेश कुमार उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा एवं डॉ बृजेश कुमार के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉक्टर कुमार के द्वारा वर्तमान समय में उच्च शिक्षा में अनुसंधान का महत्व तथा अनुसंधान के विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया गया ।उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चे परिश्रमी होते हैं पर सही मार्गदर्शन न मिल पाने के कारण वह सफलता से वंचित हो रह हैं,जिसके परिणामस्वरूप उनमे आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है।

सफलता के लिए आत्मविश्वास के साथ साथ सतत् प्रयास भी करते रहना चाहिए।आज दैनिक जीवन से लेकर शरीर विज्ञान तक में डाटा का जो महत्व है, महत्व को भी हमको जानना और समझना चाहिए, जिससे हमारा जीवन और बेहतर हो सके ।इस अवसर पर सूरजपुर से आए अधिवक्ता प्रियेश विश्वकर्मा के द्वारा बताया गया कि अनुसंधान आज न्यायिक सेवा की महती आवश्यकता है , अनुसंधान से चीजों को आसान बनाया जा सकता है ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा के द्वारा कहा गया कि हमारे दृष्टिकोण में यदि शोध परक अध्ययन सम्मिलित हो तो हमे चीजों को समझने में बहुत आसानी होगी ।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अनुसंधान एवं नवाचार पर विशेष बल देती है ।विद्यार्थियों को शोध के लिए सरकार के द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सहायता के बारे में प्राचार्य के द्वारा बताया गया । कार्यक्रम के अन्त में आभार ज्ञापन एम.ए.द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अंशुल कुमार मौर्य के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक, शिवकुमार शर्मा, शालिनी केवट ,रवीना मौर्य, हिमांशु गुप्ता, प्रीतम बैगा, प्रिया साहू, रागिनी नामदेव, प्रियंका बैगा, सृष्टि केवट , शुभम सिंह, हिमांशु पटेल, अर्चना जैसवाल, तारकेश्वर रजवाड़े, सीता बैगा, करिश्मा सिंह, ममता यादव, रविचंद्र साकेत,शिवम् अहिरवार, युवराज सिंह,कौशर अली, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें