Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

सौम्या ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान,अब देंगी राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति

272 ओवरमैन पदों पर सीधी भर्ती से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का लगाया आरोप

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

: स्वयं एवं समाज के लिए योग विषय पर कार्यशाला आयोजित

Admin Fri, Jun 21, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में प्रातः 06ः30 बजे से स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल मनेन्द्रगढ़ प्रांगण में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में महाविद्यालय में कार्यशाला, योगा क्विज, योग पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारी, कर्मचारियों एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम में व्याख्यान देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई ने सर्वप्रथम योग को जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होनें अपने व्याख्यान में कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 में वैश्विक आन्दोलन में शामिल होकर स्वयं भी योग करें, समाज के प्रत्येक वर्ग को योग से जोड़े जिससे हम शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। योग की उत्पत्ति हजारों वर्ष पहले भारत में हुई थी। योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। हमारे ऋषिमुनियों के द्वारा योग के माध्यम से दीर्घायू प्राप्त की। योग हमारे कार्यक्षमता को बढ़ाता है, रोगप्रतिबंधक शक्ति को बढ़ाता है, स्वास्थ्य को प्राप्त करने का हानिरहित विकल्प है। इसके फायदे ही फायदे है। हमें अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली स्वस्थ जीवन शैली एवं संतुलित आहार को अपनाना चाहिए जिससे चिकित्सालयों में लगी लंबी कतार को कम किया जा सकेगा। इस अवसर पर डॉ. अरूणिमा दत्ता ने भी अपने व्याख्यान में उपस्थित सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की। कार्यक्रम सह-संयोजक रंजीतमणी सतनामी कार्यक्रम अधिकारी रासेयो पुरूष इकाई और श्रीमती अनुपा तिग्गा कार्यक्रम अधिकारी रासेयो महिला इकाई द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर भीमसेन भगत, श्रीमती स्मृति अग्रवाल,  कमलेश पटेल,  सुशील कुमार छात्रे, शिवकुमार,  शिवानन्द साकेत,  मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुनीत जाँनसन बाड़ा, पी.एल. पटेल, बी.एल. शुक्ला, आर.के. गुप्ता, श्रीमती मीना त्रिपाठी,  हेमन्त सिंह, कु. साधना बुनकर,  कमलू सिंह मार्को,  एल.जी. रजक, सतीश सोनी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें