Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

बचपन प्ले स्कूल में 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे मनाया गया : प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है

Praveen Nishee Tue, Apr 22, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।भारत सहित लगभग 195 ज्यादा देश पृथ्वी दिवस मनाते हैं। पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत सन 1970 में हुई थी। पृथ्वी पर वायु, जल, मिट्टी, सूर्य का प्रकाश अनुकूल तापमान समेत जीवन जीने के लिए सभी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है। पृथ्वी केवल इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि जीवो के लिए भी जीवन दाहिनी है ।पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि लोगों को जागरूक किया जाए पृथ्वी को संरक्षित किया जाए पृथ्वी में उपस्थित सभी प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग जरूरत के हिसाब से हो उन्हें पूरी तरह संरक्षित किया जाए। और क्षति होने से बचाया जाए आज जब प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग जंगलों की कटाई जैसे समस्याएं बढ़ रही है। इन समस्याओं के लिए पृथ्वी दिवस मनाने का महत्व और भी बढ़ जाता है। पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की समस्या जैसे- हवा, पानी का प्रदूषण, प्लास्टिक का कचरा, पेड़ों की कटाई के बारे में लोगों को जागरूक करना है। हमें धरती को बचाना है। विद्यालय की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने बच्चों को बताया कि हमें पर्यावरण को संरक्षित करना है। पेड़ों की कटाई को रोकना है, एवं पृथ्वी को प्रदूषित होने से रोकना इसके लिए हम सभी को जागरूक होने की जरूरत है। हमें स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी प्रेरित करना है। कि वह पृथ्वी को संरक्षित करें एवं प्रदूषित होने से रोके।

कार्यक्रम का संचालन कर रही विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती राशि गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को पृथ्वी को संरक्षित करने हेतु विभिन्न उपायों को विस्तार से समझाया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं वैष्णवी जायसवाल, आरिका खान, साधना सिंह, शिल्पी सिन्हा, रेखा दोहरे,बी साई प्रिती, राधा पांडे ,प्रियंका सिंह, रुचि सेन, सबा परवीन, नंदिनी साहू, शालिनी वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें