Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

: श्रद्धा महिला मंच द्वारा विश्व महिला दिवस मनाया गया

Admin Tue, Mar 11, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सिरौली में सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था श्रद्धा महिला मंच - सिरौली द्वारा विश्व महिला दिवस का विशेष हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती शशिकला श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि आज महिलायें चुल्हा चौका से लेकर मेट्रो ट्रेन तक तथा हवाई जहाज से शासन प्रशासन तक का महिलाओं द्वारा सफलतापूर्वक संचालन करते हुए अपनी प्रतिभा व हुनर दोनों का ही बखूबी परिचय दिया जा रहा है। जो काफी गर्व एवं संतोष का विषय है। उन्होंने महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, नशा उन्मूलन हो,या बाल विवाह, छुआछूत ,जादुटोना हो,हर क्षेत्र में महिलाओं को सामने आकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करानी चाहिए।ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके।कार्यक्रम अध्यक्ष सरपंच सिरौली श्रीमती जुगुम बाई ने सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित समस्त नारी शक्तियों को विश्व महिला दिवस की शुभकामनायें देकर गांव और समाज के विकास में आगे आने का आव्हान किया। कार्यक्रम को अति विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मनेंन्द्रगढ श्रीमती प्रभा पटेल ने सभा को संबोधित करते कहा कि आजादी के समय महिलाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। सरकारी प्रयासों एवं जन जागरुकता के कारण हीआज महिलाएं शिक्षित स्वावलंबी और आत्मनिर्भर होकर जीवन के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने श्रद्धा महिला मंच को इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए बहुत बहुत बधाई शुभकामनायें देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक परमेश्वर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शरण सिंह व सेवानिवृत्त ब्याख्याता आर सी राजवाडे ने भी संबोधित कर उपस्थित मातृशक्तियों को विश्व महिला दिवस की बधाई देकर परिवार समाज और राष्ट्र के विकास के लिए सामने आने का आव्हान किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें