Advertisment

12th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

हिंदी साहित्य भारती द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन : लेखिका ऐश्वर्या गर्ग सम्मानित

Praveen Nishee Tue, Aug 19, 2025

मनेन्द्रगढ। एमसीबी । साहित्यिक रचनाधर्मिता एवं युवा पीढ़ी में स्वदेशी भावना के विकास के लिए समर्पित जिले में गठित हिंदी साहित्य भारती ने निबंध प्रतियोगिता की विजेता लेखिका ऐश्वर्या गर्ग को सम्मानित किया गया। ऑपरेशन सिंदूर एवं विजय कारगिल दिवस जैसे संवेदनशील राष्ट्रीय घटनाक्रम पर आधारित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में भारतीय वायु सेना के अद्वितीय पराक्रम, एवं सेना के साहस एवं शौर्य का सटीक विश्लेषण जिन प्रतिभागियों ने किया , उन्हें हिंदी साहित्य भारती के द्वारा प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं सम्मान राशि प्रदान की गई। सम्मानित होने वाले निबंधकारों में प्रथम ऐश्वर्या गर्ग, द्वितीय अपूर्वा दीवान एवं तृतीय श्रेयांश चंदेल रहे। हिंदी साहित्य भारती के जिला संयोजक सतीश उपाध्याय ने बताया कि सम्मानित प्रतिभागियों ने विजय कारगिल दिवस को न सिर्फ भारत की जीत का प्रतीक बताया बल्कि इस युद्ध में सेना के अदम्य साहस और पराक्रम का सटीक विश्लेषण किया। इसी प्रकार ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रित विषय पर प्रतिभागियों ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत में आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की स्पष्ट नीति एवं आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की ताकत एवं शौर्य को रेखांकित किया। राष्ट्रीय भावना एवं देश के रक्षा तंत्र को युवा प्रतिभागियों ने निबंध के माध्यम से अपने विचार को भी साझा किया जिसके माध्यम से युवा वर्ग के राष्ट्र के प्रति सोच एवं चिंतन का भी झलक प्रदर्शित हुई। वार्ड नंबर 10 निवासी ऐश्वर्या गर्ग के ऑपरेशन सिंदूर एवं विजय कारगिल दिवस निबंध की दोनों प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें