Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

विश्व समुदाय से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आह्वान : योग, प्राचीन परंपराओं और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक - डा पूर्णिमा

Praveen Nishee Mon, Jun 16, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी । संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69 वे सत्र को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व समुदाय से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आह्वान किया था-योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के अमूल्य देन है-उक्ताशय के विचार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास के दौरान आयुष विभाग की चिकित्सक डा पूर्णिमा सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित सामान्य योग अभ्यास क्रम (प्रोटोकॉल)के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से व्यक्त कर रही थी। इस अवसर पर शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय घुटरा के संचालक डॉ संदीप चंदेल, डॉ मेघा गुप्ता, डा मानसी अग्रवाल, डॉ अंजलि त्रिपाठी, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय, महिला योग प्रभारी श्रीमती बलबीर कौर, उपस्थित थे। एमसीबी योग सेवा समिति की ओर से आयुष विभाग के समस्त चिकित्सकों का स्वागत सुनीता मिश्रा, नीलम दुबे , जसवीर सिंह रैना, बलबीर कौर एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक ने किया। योग को मनुष्य के दैनिक दिनचर्या से जोड़ते हुए डॉक्टर संदीप चंदेल ने योग के संक्षिप्त इतिहास, विकास एवं उसके आधारभूत तथ्यों की जानकारी प्रस्तुत की। योग को आत्मसात करने से हुए शारीरिक लाभ की जानकारी , बलवीर कौर ,सुनीता मिश्रा एवं जसवीर सिंह रैना ने उपस्थित जन समुदाय को दी। अपने दैनिक दिनचर्या को योग से प्रतिदिन शुरू करने वाले विशिष्ट योग साधक समाजसेविका रूपा पोद्दार, वी क्लब समर्पण की जिला पदाधिकारी अनीता फरमानिया, श्रीमती अर्चना सेजपाल श्रीमती पिंकी रैना,बबली सिंह, नीलम दुबे, सुनीता मिश्रा, छत्तीसगढ़ योगासन फेडरेशन की युवा प्रशिक्षक विवेक कुमार तिवारी, अग्रवाल ब्रदर्स के संचालक जगदंबा अग्रवाल,, समाजसेवी राकेश अग्रवाल , भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ संदीप चंदेल ने प्राणायाम, अष्टांग योग एवं सूर्य नमस्कार से संबंधित पत्रको का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें