Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: जीवन में अनुशासन एवं उत्साह पैदा करता है योग- ठाकुर प्रसाद

Admin Wed, Nov 1, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। पतंजलि योग समिति जिला एमसीबी के सौजन्य से त्रिदिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर के खेल प्रांगण में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पतंजलि योग समिति के वरिष्ठ संरक्षक ठाकुर प्रसाद केसरी , जिला अध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय , वरिष्ठ योग साधक कैलाश दुबे की उपस्थिति किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर योग समिति के वरिष्ठ संरक्षक ठाकुर प्रसाद केसरी ने किया ने कहा कि -प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में योग और प्राणायाम को अपनाना चाहिए क्योंकि इससे जीवन में अनुशासन एवं उत्साह का संचार होता है, एवं शरीर स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने सूर्य नमस्कार योगिक जॉगिंग, शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए उपयुक्त सहज एवं सरल योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग शिविर के प्रथम दिवस पर सुप्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ संदीप चंदेल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेद्रगढ़ के सहायक नेत्र अधिकारी आर डी दीवान, प्रतिभा सोलोमन, योग साधक दिवाकर मिश्रा ,राकेश अग्रवाल, , शिक्षिका सुनीता शर्मा व्याख्याता,नीलम दुबे ,विद्युत विभाग से, रामसेवक विश्वकर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ धर्मराज वर्मा ,कविता मंगतानी आदि योग साधक उपस्थित थे। योग शिविर में प्रतिदिन, अवसाद , माइग्रेन, अनिद्रा, जोड़ों के दर्द के निवारण के उपाय भी बताए जाएंगे एवं इससे संबंधित उपयोगी योगासन एवं प्राणायाम की भी जानकारी उपस्थित योग साधकों को निशुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर के प्रथम दिवस का संचालन वरिष्ठ योग साधक सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें