Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

सरस्वती शिशु मंदिर में प्रोटोकॉल योग का शुभारंभ : योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का अमूल्य देन-उपाध्याय

Praveen Nishee Tue, Jun 16, 2026

मनेन्द्रगढ। एमसीबी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय के द्वारा भारत सरकार द्वारा निर्धारित सामान्य योग अभ्यासक्रम( प्रोटोकॉल) , सरस्वती शिशु मंदिर के खेल प्रांगण में प्रारंभ किया गया ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक निरंतर प्रातः 5:30 बजे से संचालित होने वाले प्रोटोकॉल योग का प्रारंभ गायत्री महामंत्र महामृत्युंजय मंत्र ,संकल्प मंत्र ,प्रार्थना मंत्र एवं योग जॉगिंग के सहज अभ्यास से प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सूर्य नमस्कार के समस्त 12 स्टेप का सहज अभ्यास पृथक से कराया जा रहा है ।

योग को प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन बताते हुए जिला योग प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि मनेद्रगढ़ में विगत दिनों ्विशाल योग शिविर के आयोजन के पश्चात लोगों में योग एवं प्राणायाम के प्रति झुकाव देखने को मिल रहा है इसलिए सरस्वती शिशु मंदिर के खेल प्रांगण में बड़ी संख्या में योग साधक योग करने पहुंच रहे हैं। श्री उपाध्याय द्वारा योग की सरलतम प्रक्रियाओं को संपूर्ण विधि एवं प्रदर्शन के साथ समझाया जा रहा है जिसमें पेट के बल लेटकर किए जाने वाले प्रमुख आसन मकरासन, भुजंगासन विपरीत नौकासन ,धनुरासन शामिल है ।इसके अतिरिक्त पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन भी शामिल हैं प्राणायाम में भस्त्रिका कपालभाति बाह्य प्राणायाम अग्निसार क्रिया उज्जायी एवं कर्ण रोगांतक प्राणायाम को शामिल किया गया है ।

प्रातः योग सत्र का समापन सूक्ष्म आसन एवं प्राणायाम में अनुलोम विलोम ,भ्रामरी ,उदगीत एवं हास्यासन के साथ समाप्त किया जा रहा है ।श्री उपाध्याय ने अधिक से अधिक लोगों को इस प्रोटोकॉल योग में सम्मिलित होने की पुरजोर अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें