Advertisment

30th June 2026

BREAKING NEWS

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

नागरिकों से कलेक्टर ने की सीधी बातचीत, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने भी सुनीं समस्याएं और दिए आवश्यक निर्देश

उप जेल मनेन्द्रगढ़ का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में किया गया औचक निरीक्षण

आज लगाए गए 50 पौधे आने वाले समय में स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव बनेंगे- अनीता फर्मानिया

करनी सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत, पीड़ित परिवार से मिलने बैकुंठपुर रवाना हुआ काफिला

: शहर के योग साधको ने ली मतदान करने की शपथ

Admin Mon, Apr 15, 2024

मनेन्द्रगढ।एमसीबी । 7मई को जिले में लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदान किया जाना है, शहर के प्रचलित योगा जो की सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल प्रांगण में नियमित रूप से प्रातः काल स्वस्थ जीवन हेतु किया जाता है इसी समूह के सदस्यों के द्वारा योग समाप्ति पश्चात स्वस्थ समाज एवं समृद्ध देश हेतु मतदान करने एवं ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने हेतु शपथ ली गई इस अवसर पर विशेष रूप से  पत्रकार अरुण श्रीवास्तव जिला ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक राजेश कुमार जैन उपस्थित थे। योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने कहा कि- मनुष्य जीवन और स्वस्थ जीवन समृद्धि का निर्माण करते है ठीक उसी प्रकार एक एक मतदाता बिना प्रलोभन ,भय एवं धर्म वंश जाति भाषा से प्रभावित हुए बिना जब स्वच्छ मतदान करता है तब समृद्ध और विकसित राष्ट्र की परिकल्पना साकार रूप लेती है। अरुण श्रीवास्तव ने उपस्थित जन समुदाय से शत प्रतिशत मतदान की अनिवार्यता बताते हुए अपने आसपास की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। उक्त कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय , जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्यक राजेश जैन, जिला प्रभारी बलबीर कौर ,पिंकी सलूजा कविता मंगतानी ,राजेश मंगतानी, कैलाश दुबे,नीलम दुबे,विष्णु प्रसाद कोरी ,अनिता दास, रामसेवक विश्वकर्मा, राकेश कुमार अग्रवाल, विश्वनाथ गुप्ता, पिंकी रैना, जसवीर सिंह रैना , आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें