बंजी में आयोजित : योग ने संभालीं सेहत' कार्यक्रम में योग साधकों ने अपने अनुभवों को किया साझा
Praveen Nishee Mon, Jan 5, 2026
मनेद्रगढ़। एमसीबी। योग विद्या को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिस्थापित करने हेतु एमसीबी जिले में मैं पहली बार योग से लाभान्वित होने वाले चयनित योग साधकों का सम्मेलन बंजी (बुंदेली )गांव में आयोजित किया गया। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय के निर्देशन में बंजी ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित" योग ने सम्हाली सेहत"-कार्यक्रम में मनेद्रगढ़ से योग से लाभान्वित होने वाले योग साधक एवं साधिकाओं में अर्चना अग्रवाल,राधा सिंह, अर्चना सेजपाल कविता मंगतानी,बबली सिंह ,नवल सिंह, हर्षलता खियानी, अंजना भगत, नीलम वासवानी, जगदंबा अग्रवाल, भैरव केसरवानी, सुषमा ,कल्पना सिंह राजपूत,रेखा उपाध्याय, रूपा पोद्दार, घनश्याम पोद्दार आदि उपस्थित हुए
एमसीबी योग सेवा समिति के द्वारा संचालित कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त योग साधकों ने योग से होने वाले स्वयं के शारीरिक लाभ एवं योग के महत्व पर विचार व्यक्त किया। गृहणी अर्चना अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में संपादित प्रातः 6:00 बजे आयोजित होने वाले योग से मुझे मेरे पैरों की जकड़न एवं एड़ी के दर्द पूरी तरीके से आराम मिला है।
राधा सिंह एवं अर्चना सेजपाल ने बतलाया कि मैं पहले सीढ़ियां नहीं चढ़ पाती थी मेरी सांस फूलती थी लेकिन अब आसानी से पैदल भी चल लेती हूं और सीढ़ियां भी चढ़ लेती हूं। रेखा उपाध्याय ने कहा कि मेरे यूट्रस में चार-पांच सिस्ट थे जिसे डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की सलाह दी थी लेकिन मैं कपालभाति एवं योग के अन्य क्रिया को आत्मसात कर इसपर पूरी तरीके से मुक्ति पाली है। विजय मंगलम बालिका छात्रावास की संचालिका एवं समाजसेविका रूपा पोद्दार ने कहा-योग करने से मेरे भीतर एक ऊर्जा का संचार हुआ है और मैं लोगों को अब योग से जोड़ने का प्रयास कर रही हूं. कल्पना सिंह राजपूत ने कहा कि मेरे घुटने घुस चुके थे एवं घुटने का मूवमेंट नहीं होता था योग से मुझे पैर दर्द में और अन्य शारीरिक रूप से काफी लाभ हुआ है. वनवासी विकास समिति के अध्यक्ष जगदंबा अग्रवाल ने कहा कि- योग ने मुझे अवसाद से मुक्त किया है और मैं योग करने के बाद अपने आप को ऊर्जा से भरा हुआ पाता हूं. अंजना भगत ने कहा मुझे-योग के प्रति अटूट विश्वास है मैं अभी तक घर में अपने ज्ञान के हिसाब से योग प्राणायाम करती थी लेकिन अब पतंजलि योग समिति के योग के अनुभवी प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में योग समिति की सदस्य बनकर प्रतिदिन योग कर रही हूं. हर्ष लता ने बताया कि मुझे किडनी में परेशानी थी ,यूट्रस में सिस्ट था एवं शरीर का वजन बढ़ रहा था योग एवं प्राणायाम से मेरे किडनी और यूटरस की परेशानी पूरी तरीके से दूर हो चुकी है। नीलम वासवानी ने कहा मुझे स्नोफीलिया की बड़ी शिकायत थी अनुलोम विलोम , भस्त्रिकाऔर भ्रामरी से मुझे स्नोफीलिया से मुक्ति मिल गई है। योग साधकों के अनुभव का कार्यक्रम-+"योग ने संम्हाली सेहत", कार्यक्रम में विशेष रूप से राकेश अग्रवाल (गुल्लू,)सुभाष अग्रवाल, राजेश मंगतानी, मुस्कान, अंजना भगत आदि उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन रूपा पोद्दार ने किया। मनेद्रगढ़ से आए योग साधकों का आभार प्रदर्शन वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन