Advertisment

13th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

शासकीय विवेकानंद स्नातकोततर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में योग कार्यशाला का आयोजन

Praveen Nishee Sat, Jun 21, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती के संरक्षण में, ’रेड रिबन क्लब’ प्रभारी डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संयोजन में तथा ’राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)’ की पुरुष एवं महिला इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों रंजीत मणी सतनामी एवं श्रीमती अनुपा तिग्गा’ के सहसंयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसके उद्देश्य और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक एवं आत्मिक शांति की ओर ले जाने वाला साधन है तथा उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष के योग दिवस का थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। इसके पश्चात ’पतंजलि योगपीठ’ की प्रशिक्षित योग प्रशिक्षिकाएं श्रीमती बलवीर कौर एवं श्रीमती ईला कर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं अन्य उपस्थितजनों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने तन-मन की शुद्धि, संतुलन और मानसिक एकाग्रता के अनुभव को आत्मसात किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। प्रतिभागियों ने यह अनुभव किया कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति एवं आत्मिक विकास भी होता है। कार्यक्रम के दूसरे चरण में डॉ. प्रभाराज के संयोजन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न योग मुद्राओं के कलात्मक चित्र उकेरे गये। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को योग के प्रति जागरूक करना एवं उसे जीवनशैली का अंग बनाना था। अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योगाभ्यास करेंगे और स्वस्थ, संयमित एवं सशक्त समाज की स्थापना में योगदान देंगे। इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं रेड रिबन क्लब तथा एनएसएस इकाइयों के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। अंत में महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी श्री रंजीत मनी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और योग को निरंतर जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें