Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ संपन्न : हिंदू हृदय के आराध्य योगेश्वर श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

Praveen Nishee Tue, Aug 19, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी।श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन उगता सूरज मानस मंडली काली मंदिर मनेंद्रगढ़ के तत्वाधान में बड़े ही भक्ति भाव हर्षोल्लाश पूर्ण वातावरण में मनाया गया ।कार्यक्रम में अखंड मानस पाठ व भजन कीर्तन का महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्तों द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ सस्वर किया गया कार्यक्रम में रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का उत्सव के अवसर पर पूजा पाठ आरती व भोग प्रसाद अर्पित किया गया यह कार्यक्रम को ऊगता सूरज मानस मंडली द्वारा विगत 28 वर्षों से बड़े भक्ति भाव से मनाया जा रहा है ।मंडली के अध्यक्ष जनक राम साहू ने आयोजन को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिमा यादव नगर पालिका अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ धर्मेंद्र पटवा उपाध्यक्ष, सरजू यादव विधायक प्रतिनिधि अजय जायसवाल पार्षद वार्ड नंबर 19 मुकेश अग्रवाल पार्षद वार्ड नंबर 11 तथा उगता सूरज मानस मंडली के अध्यक्ष जनक राम साहू उपाध्यक्ष खुशनलाल साहू सचिव चेतन राम साहू सदस्य राजेश साहू मनीराम पंचराम मरावी गोरे साहू शिवकुमार बघेल मुन्नू साहू मनोज साहू नारायण साहू धन्नू साहू दिनेश बघेल बच्चू बघेल इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सरस्वती मानस मंडली कुंभी जिला कबीरधाम से आए सभी कलाकारों द्वारा बेहतरीन भजन प्रस्तुति की गई । कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध मानस प्रचारक व समाज सेवी परमेश्वर सिंह मरकाम लोक गायिका बिंदु मानिकपुरी मंडली तथा भूपेंद्र सिंह मानस मंडली तथा रघुवर सिंह मानस मंडली की बहुत अच्छी सराहनीय प्रस्तुति रही इस कार्यक्रम में आसपास के सैकड़ो भक्तजन उपस्थित थे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें