Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: युवा कलाकर अखिलेश मिश्रा नया एलबम हुआ रिलीज

Admin Thu, Jan 4, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। मनेंद्रगढ़ के ऊभरते कलाकार अखिलेश मिश्रा का नया एलबम छत्तीसगढ़ी भाषा मे लांच किया गया है जो की उनके अखिलेश मिश्रा ऑफिशल यू ट्यूब चैनल पर डाला गया है। इस एलबम की लॉन्चिंग छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों 31 दिसम्बर को किया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आश्वासन दिया की उभरती हुई प्रतिभाओं को तरासने का कार्य भी छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा किया जायेगा ताकि कला के क्षेत्र में भी दुनिया भर में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया जा सके। अपने नये वीडियो के रिलीज के बाद गायक अखिलेश मिश्रा ने मनेंद्रगढ़ सांस्कृतिक मंच का भी आभार प्रकट किया क्योंकि इसी मंच से इनकी एलबम की लॉन्चिंग की गई। उन्होंने कहा की पूर्व में भी उनके द्वारा प्रस्तुत वीडियो एलबम को लोगों का भरपूर प्यार मिला वहीं इस नये वीडियो को भी जनता द्वारा खूब सराहा जा रहा है। लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया और स्नेह उन्हें हमेशा आगे और अच्छा करने के लिये प्रेरित करती है। इस वीडियो में मुख्य कलाकार के रूप में अखिलेश मिश्रा, दीक्षा विश्वकर्मा, ऋषि सोनी है वहीं वीडियो एडिटिंग आशु लाल द्वारा की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें