Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रबोध को जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान : युवा विचारकों ने कहा तिरंगा यात्रा से राष्ट्रीय भावना का हो रहा विकास

Praveen Nishee Tue, Aug 12, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी । हमारा राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय एकता, अखंडता साहस बलिदान एवं शांति का प्रतीक है। राष्ट्र को एकजुट रखने बलिदान की भावनाओं को बनाए रखने एवं राष्ट्रबोध को जगाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान से राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी। आजाद भारत हमेशा उन लाखों लोगों के बलिदानों का ऋणी रहेगा जिनके संकल्प एवं त्याग से भारत स्वतंत्र हो सका। देश के 79 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा विचारक, छात्रों ने भी विचार व्यक्त किया है। ऑपरेशन सिंदूर एवं विजय कारगिल दिवस जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना बेबाक विचार रखने वाली पुरुस्कृत निबंधकार ऐश्वर्या गर्ग वार्ड नंबर 10 का कहना है कि- विदेशी दासता से देश को मुक्त करने तक का इतिहास जब-जब लिखा जाएगा तब तब आजादी की लड़ाई से स्वतंत्र भारत के संविधान लिखने तक हमारे राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्रवाद का भाव सामने आएगा।

सरस्वती विकास महिला महाविद्यालय की पुरस्कृत एम काम फाइनल की छात्रा खैरून हाशमी का कहना है कि -भारत सिर्फ राजनीतिक सीमाओं से बंधा राष्ट्र नहीं है भारत एक विचार और संस्कृति और दर्शन भी है और राष्ट्रीय ध्वज इसकी आत्मा है। स्वतंत्रता मिलने के पश्चात हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रत्येक भारतीयों के मन में मान और सम्मान का भाव हमेशा रहेगा। नगर पंचायत झगराखांड़ निवासी कुमारी सुनीता सिंह , तिरंगा यात्रा को देश प्रेम के जज्बात और भावना से जोड़ते हुए कहा कि -राष्ट्र के मजबूती के लिए यह आवश्यक है की लोग अपने देश से प्यार करें एवं अपना नैतिक दायित्व को ईमानदारी से निभाएं, उन्होंने भारत के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि - आने वाला वर्ष 2047 तक भारत एक आदर्श राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने आएगा। आज भारत का हर नागरिक उन्नत राष्ट्र की परिकल्पना कर रहा है।सिविल लाइन निवासी अपूर्वा दीवान का कहना है कि- राष्ट्रीय राष्ट्रीय ध्वज फहराना संविधान एवं राष्ट्र की भावना का अनुशासित प्रदर्शन है। छत्तीसगढ़ सहित देश में निकले जा रहे तिरंगा यात्रा के संदर्भ में अपूर्वा ने कहा तिरंगा यात्रा से हमारे मन में राष्ट्रीयता का भाव जागृत हुआ है, ऐसे लाखों करोड़ों लोगों के दिलों में जो राष्ट्रीय भाव पैदा हो रहा है वह राष्ट्र की खुशहाली और मजबूती के लिए आवश्यक है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें