Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: युवा लीडरशीप प्रोग्राम का आयोजन दोस्त और प्योर संस्था के द्वारा

Admin Mon, Jun 24, 2024

आज एक निजी सेमिनार हाल में प्योर और दोस्त की टीम के द्वारा युवा लीडरशीप प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस प्रोग्राम में विभिन्न विद्यालय और विश्वविद्यालय के चुने हुए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया . मैटस यूनिवर्सिटी के अन्नया चटर्जी और रविशंकर विश्वविद्यालय के पुजा सोनी ने मिलकर इस प्रोग्राम को कोआर्डिनट किया . रविशंकर विश्वविद्यालय के बीए एल एल बी के छात्रा संस्कृति सिंह ने सामुहिक संवाद में अपने विचार बताते हुये कहा कि हम युवाओं को अपने कैरियर के साथ सामूहिक ज़िम्मेदारी की भावना को लेकर छोट छोटे प्रयोग करने चाहिए. बीआईटी सेन्द्री धनबाद से आये टेक्नोलॉजी स्टूडेंट हर्ष कश्यप ने सभी कालेज और विश्वविद्यालय में इस प्रकार के इंटरएक्टिव प्रोग्राम की ज़रूरत पर प्रकाश डाला . एक प्राईवेट कंपनी में काम करने वाले युवा उद्यमी हर्ष मटरानी ने लगातार सुधार के साथ ऐक्सिलेंस की आवश्यकता बताई. युवा छात्र निखिलेश चटर्जी, होनेशा ठाकुर , श्रेया ठाकुर और नवया चंद ने असफलता का सकारात्मक तरीक़े से लेने के बाबत कहा कि इसी स्टार्टअप में सफलता मिलती है. कार्यक्रम में स्पीकर के रूप में डॉ सत्यजीत साहू, सुनील शर्मा, डॉ संगीता कौशिक, स्वाती देवांगन, सुरज दुबे , संजय चटर्जी, कमलेश चंद आपने वक्तव्य सबके सामने प्रस्तुत किये . युवा लीडरशीप ने भविष्य में सामाजिक सरोकारों के लिये छत्तीसगढ़ राज्य में किये जाने वाले दोस्त और प्योर टीम के सेवा अभियानों में भागीदारी का संकल्प लिया .

विज्ञापन

जरूरी खबरें