Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र का वर्कशॉप बना कबाडियों का अड्डा, बफ़ोक होकर कबाड़ी ले जा रहे हैं लोहा आखिर इनके ऊपर किसका है हाथ ? 

चिरमिरी । ( राजेश उपाध्याय)  एसईसीएल  चिरमिरी क्षेत्र के कर्मचारी अब वहां भयभीत होकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। दिनदहाड़े झुंड में धारदार हथियारों से लैस होकर कबाड़ी चोरी को अंजाम दे रहे हैं। डरा धमका कर लोहे के बने कई बड़े-बड़े शेड को काट चुके हैं। लगातार चोरी के बाद भी पुलिस अमला कुंभकरणी नींद में , जहां एक ओर चोरों का आतंक मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर एसईसीएल के आला अधिकारी एसी कमरे में सुखद ठंडक का आनंद ले रहे रहे हैं, और कर्मचारी कबाड़ीयों के आगे लाचार हैं। कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा चोरी के संबंध में कुरासिया सबएरिया अधिकारी को लिखित सूचना दी गई। लेकिन आज दिनांक तक प्रबंधन के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। ऐसा प्रतीत होता मानो प्रबंधन के द्वारा एसईसीएल के धरोहर को अप्रत्यक्ष रूप से कबाड़ीओ को सौप दिया गया हो। एसईसीएल सहायक उपसुरक्षा निरीक्षक सरजू साय से दूरभाष के माध्यम से पत्रकारों ने चर्चा की तो श्री साय ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी के संबंध में मेरे द्वारा लिखित जानकारी कुरासिया सबएरिया अधिकारी अरुण सिंह चौहान को दी जा चुकी है। सोचनीय पहलु तो यह है कि भविष्य मे चोरों के द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जाता है, तो ऐसी परिस्थिति में उसका जिम्मेदार कौन होगा?

विज्ञापन

जरूरी खबरें