Advertisment

2nd October 2026

BREAKING NEWS

वृद्धजन समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं तथा उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से निभाई जानी चाहिए

नाड़ी परीक्षण के साथ ग्रामीणों को आयुर्वेद एवं वनौषधियों के प्रति किया जागरूक

156 वरिष्ठजनों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ, 53 लोगों की हुई शुगर जांच

30-40 साल सेवा के बाद भी बिना पदोन्नति सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी, महिला श्रमिकों के साथ भेदभाव का आरोप

सेवा से सहयोग तक: एमसीबी में तेज होगा अभियान, जनभागीदारी बढ़ाने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

मनेन्द्रगढ़ में चोरी की वारदातों पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा : तीन मामलों का खुलासा, चोरी का सामान बरामद; प्रार्थियों ने की सामान की पहचान

Praveen Nishee Fri, Sep 11, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। नगर एवं थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान की प्रार्थियों से पहचान भी कराई गई।

पुलिस के अनुसार विगत दिनों चोरी की घटनाओं की शिकायत मिलने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 206/26, 208/26 एवं 209/26 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए थे। चोरी की बढ़ती घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (आईपीएस) ने विशेष अभियान चलाकर चोरी के मामलों का शीघ्र निराकरण करने तथा क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में चार टीमों का गठन कर चोरी के मामलों की विवेचना एवं आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की तीन वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया।

रेलवे कॉलोनी से कॉपर वायर चोरी

रेलवे कॉलोनी निवासी प्रार्थी गुरुदत्ता के गैराज से कॉपर वायर चोरी के मामले में आरोपी राकेश यादव पिता श्यामलाल, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से करीब 10 कॉपर वायर एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कुल अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये, बरामद कर जब्त की गई।

पेंड्रा दफाई के गोदाम से छड़ चोरी

वार्ड क्रमांक 9, पेंड्रा दफाई निवासी प्रार्थी हुसैन के गोदाम से करीब दो क्विंटल लोहे की छड़ एवं कटर मशीन चोरी के मामले में पुलिस ने अरमान अंसारी पिता हामिद, उम्र 22 वर्ष, निवासी मौहारपारा वार्ड क्रमांक 5 तथा सुमित सिंह पिता बलराम, निवासी मौहारपारा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब दो क्विंटल लोहे की छड़, कीमत लगभग 20 हजार रुपये, बरामद की गई।

एचआर इंडस्ट्रीज से मोटर पंप चोरी

चनवारीडांड स्थित एचआर इंडस्ट्रीज परिसर से बड़ा मोटर पंप चोरी करने के मामले में पुलिस ने सुभाष कुमार पिता विजय कुमार, निवासी गदबदी बैकुंठपुर तथा ऋषि कुमार पिता ज्ञानचंद, उम्र 19 वर्ष, निवासी पेंड्रा, हाल मुकाम खेड़िया तिराहा को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से करीब 14 हजार रुपये कीमत का बड़ा मोटर पंप बरामद किया गया।

पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करने के बाद प्रार्थियों से उसकी पहचान कराई और आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर सभी पांच आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक विवेक पाटले, एसआई जयालक्ष्मी, पीएसआई दीपशिखा, एएसआई चेतन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक राजकुमार सेन, प्रिंस राय, सुनील रजक, नवीन एवं राकेश, आरक्षक मो. आजाद, सीओ प्रदीप लकड़ा, प्रमित सिंह एवं अमित गुप्ता, साइबर सेल आरक्षक प्रमोद यादव, सैनिक विनीत सोनी एवं सी. टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की आमजन से अपील

मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि चोरी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। घर, दुकान एवं प्रतिष्ठान में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी होने पर बिना देरी किए पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें