Advertisment

22nd November 2026

BREAKING NEWS

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

मातृशक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला- जिलाधीश संतन देवी जांगड़े

5 किलोमीटर ‘DWPS Mini Marathon – Run for No Drugs’ में 200 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

यहां गुनाह हवा के छिपाये जाते हैँ..... चिराग खुद नहीं बुझते, बुझाये जाते हैं....

राष्ट्र सेवा,स्वच्छता एवं भाईचारे के साथ काम करे - रामनरेश राय

जितेंद्र विश्वकर्मा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों में बनाई जगह, 'कृषिबॉट' (KrishiBot) प्रोजेक्ट में

Praveen Nishee Sun, Nov 22, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल (सेंट्रल हॉस्पिटल रोड), मनेन्द्रगढ़ ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में एक बार फिर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के होनहार छात्र जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के टॉप-10 बाल वैज्ञानिकों की सूची में हुआ है। अब जितेंद्र राष्ट्रीय स्तर पर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों के बीच जितेंद्र ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक उत्कर्ष पांडे के निर्देशन में तैयार किए गए बहुउद्देशीय स्मार्ट कृषि रोबोट मॉडल 'कृषिबॉट' (KrishiBot) का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण दिया। छोटे किसानों की समस्याओं के तकनीकी समाधान पर आधारित इस नवाचार की निर्णायक मंडल ने मुक्त कंठ से सराहना की और इसे राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया।

जितेंद्र की इस गौरवपूर्ण सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी (D.E.O.) रविकांत यादव, जिला समन्वयक (District Coordinator) राकेश सूर्या तथा व्याख्याता गुड्डू रजक ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। साथ ही, विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार पांडे ने जितेंद्र विश्वकर्मा और मार्गदर्शक शिक्षक उत्कर्ष पांडे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। प्राचार्य ने जितेंद्र का उत्साहवर्धन करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी इसी तरह श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, जिले और पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें