Advertisment

18th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

: अवैध शराब की ब्रिकी करने वाला युवक गिरफ्तार, शराब की कीमत 15400/- रूपये, 20 नग मैकडोवल शराब एवं 100 नग अग्रेजी गोवा शराब कुल 21 लीटर 600 एम.एल. जप्त

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  पुलिस अधीक्षक, एमसीबी  सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  ए टोप्पो द्वारा लगातार जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थों पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में दिनांक 12.01.2024 को मुखवीर से सूचना मिला कि ग्राम घुटरा प्राथमिक स्कूल के पास संजय साहू नाम का व्यक्ति अपने निर्माणधीन मकान के घर के पीछे गड्ढे में अवैध अग्रेजी शराब रखकर अवैध रूप से गड्ढे से निकाल कर बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक एमसीबी  सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया गया एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निमेश बरैया, के निर्देशन पर टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर संजय साहू घर पर दबिस देकर पुछताछ करने पर अपने निर्माणधीन घर के पीछे गड्ढे में शराब रखकर बिकी करना स्वीकार करने पर व संजय साहू के द्वारा निर्माणधीन मकान घर के पीछे गड्ढे से एक बोरी में रखा हुआ 20 नग मैकडोवल का रिर्जव विस्की प्रत्येक में 180 एम.एल. प्रत्येक किमती 220 /- रूपये व एक बोरी 100 नग अग्रेजी गोवा विस्की प्रत्येक 180 एम.एल. प्रत्येक कीमती 110/- रूपये कुल जुमला शराग 21 लीटर 600 एम.एल. कुल जुमला रकम 15400/- रूपये का अग्रेजी शराब आरोपी संजय साहू के द्वारा पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय न्यायिक रिमाड़ पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अमित कौशिक कोतवाली प्रभारी मनेन्द्रगढ़, सउनि नईम खान प्रधान आरक्षक, इस्ताक खान, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, प्रदीप लकड़ा, रवि सिंह कृष्णा दास, गोविन्द साहू, उत्तरा कश्यप, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें