Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: राहुल अग्रवाल को अमेरिकी यूनिवर्सिटी देगी डी. लिट की मानद उपाधि

सूरजपुर। नगर के युवा समाजसेवी, उद्यमी, साधुराम विद्या मंदिर के डायरेक्टर व एसआरपीआर मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल के संचालक राहुल अग्रवाल (टिंकू) को उनके कार्यों व समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यूएसए की प्रसिद्ध मैरीलैंड यूनिवर्सिटी ने डी. लिट की मानद उपाधि देने की घोषणा की है। साथ ही राहुल अग्रवाल को उनकी उपलब्धियों के लिए मैरीलैंड यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल भी प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में यूनिवर्सिटी के इंडिया के कार्डिनेटर डॉ दिनेश पांडे ने बताया कि मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी यूएसए के रजिस्टार चाल्स ए वोन गोइंस ने इस आशय का अधिकृत पत्र जारी करते हुए डायरेक्टर बोर्ड के द्वारा मानद पीएचडी अवार्ड व गोल्ड मैडल के लिए राहुल अग्रवाल को चयनित किया है। आगामी 16 अप्रैल को नई दिल्ली के इंदिरा हैबिटेट सेंटर में आयोजित वृह्द व विशाल कार्यक्रम में देश-विदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में चयनित लोगों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाना है, जिसमें राहुल अग्रवाल को इस उपलब्धि से नवाजा जायेगा। उल्लेखनीय है कि राहुल अग्रवाल टिंकू के द्वारा समाज सेवा व जन सेवा के क्षेत्र में  विभिन्न  कार्य समय-समय पर किये जाते हैं। जिसमें विकलांग सेवा के रूप में ट्राइसाइकिल व विभिन्न सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण किये जाने के साथ गरीब कन्याओं के विवाह, आशियाना निर्माण, कोविड के दौरान सूखा राशन व भोजन सेवा के साथ पशु सेवा के कार्यों सहित सामाजिक सरोकारों की दिशा में मानवीय मूल्यों के कर्त्तव्यों का निर्वहन उनके द्वारा पीआरए परिवार की विरासत के रूप में किया जा रहा है। इनके द्वारा चलाया जा रहा स्कूल नगर का अग्रणी शिक्षण संस्थान होने के साथ-साथ कई राष्ट्रीय खिलाड़ियों को देने वाले स्कूल के रूप में भी विख्यात है। स्पाईनल इंज्यूरी के बाद भी राहुल अग्रवाल स्वयं बैडमिंटन व टेबल टेनिस के शानदार खिलाड़ी हैं और आत्मविश्वास से परिपूर्ण राहुल स्वयं कार ड्रायविंग करने के साथ एक सफल उद्यमी भी हैं। बीकॉम व एमबीए की डिग्री हासिल करने वाले राहुल अग्रवाल ने परिजनों के साथ जिले का पहला एसआरपीआर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात नगर को दी है, जो अत्याधुनिक व सर्व सुविधायुक्त हॉस्पिटल के रूप में प्रारंभिक दौर में ही अलग पहचान बना रहा है। श्री अग्रवाल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने से जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्थाओं व नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। सूरजपुर जैसे क़स्बे के युवा को मिली इस उपलब्धि से पीआरए ग्रुप के राहुल अग्रवाल को बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें