Advertisment

10th February 2026

BREAKING NEWS

निशुल्क आरोग्य शिविर आयोजित 203 मरीजों का हुआ उपचार

पुन्नी मेले का जो पारंपरिक और धार्मिक महत्व था, उसे समाप्त करने की दिशा में सरकार काम कर रही है-अमितेश शुक्ल

बजट 2026–27 से विकसित भारत की नींव और मजबूत - अनुराग सिंहदेव

जिला स्तरीय कार्यक्रम में संकुल केंद्र पिपरिया ने मारी बाजी

विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जूनियर फुटबॉल टीम बनी विजेता

वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की कलम से . {किश्त 256} : छ्ग का एकमात्र बम्हा मंदिर रायपुर में ,बिरंची नारायण के रूप में बम्हा,विष्णु और लक्ष्मी की प्रतिमाएं..

Praveen Nishee Wed, Apr 16, 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्राचीन काल से जुड़े कई मंदिर हैं,इन्हीं में एक विशेष मंदिर भगवान बिरंची नारायण का है, राय पुर के बूढ़ा तालाब के सामने ब्रह्मपुरी इलाके में भगवान बिरंची नारायण यानी ब्रम्हा -विष्णु का मंदिर है। छत्तीसगढ़ में ऐसा दूसरा मंदिर नहीं है, जहां अष्टधातु से भगवान ब्रह्मा यानी बिरंची और नारायण यानी विष्णु का मंदिर है।दक्षिण भारत में विशाल पद्मनाभनस्वामी की प्रतिमा विराजित है,उसी तर्ज पर छग के बिरंची-नारायण की छोटी सी प्रतिमा प्रतिष्ठापित है।क्षीर सागर में 11 नागों के फन पर विश्राम करते हुए विष्णु की प्रतिमा है,विष्णु की नाभि से निकले पुष्प पर ब्रह्मा विराजे हैं।मंदिर के महंत के अनुसार रायपुर के ब्रम्हपुरी इलाके में बिरंची नारायण का मंदिर है ऐतिहासिक दृष्टि से यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है।नृसिंह भगवान के मंदिर के बाजू में ही बिरंची नारायण भगवान का मंदिर है,बिरंची यानी ब्रम्हा होते हैं, नारायण मतलब श्रीहरि विष्णु होते हैं।इसी वजह से इस इलाके का नाम ही ब्रम्हपुरी पड़ा है। यहां स्थापित मूर्ति की बहुत विशेषता है।मूर्ति में विष्णु सैया पर लेटे हुए हैं, माता लक्ष्मी, विष्णुजी के पैर दबा रहीं हैं बीच में ब्रम्हाजी हैं।छग के प्राचीन शहर और राजधानी रायपुर के ब्रम्हपुरी में स्थित विरंची-नारायण और नरसिंह नाथ मंदिर की प्रतिमाएं तकरीबन 1150 साल पुरानी हैं।प्रतिमा की खास बात है कि गर्मियों में ये ठंडी और ठंड के मौसम में गर्म रहती है।पुष्कर में ब्रह्मा को समर्पित मंदिर दुनिया का सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हो सकता है, लेकिन ये निश्चित रूप से भारत का एकमात्र ब्रह्मा मंदिर नहीं है। हालांकि,ये ब्रह्मा को समर्पित सबसे पुराना मंदिर है। ऐसा कहा जाता है कि ब्रह्मा अन्य देवताओं की तुलना में काफी उदार थे,उन्होंने अपने आशीर्वाद के नतीजों पर बिना विचार किये ही भक्तों को वरदान दिया है। कहते है कि उन्होंने हिरण्यकश्यप -महिषासुर से लेकर रावण तक को आशीर्वाद दिया था,जिसकी वजह से कई देवताओं को नकारात्मक परिणाम सहने पड़े थे,इतनी कम संख्या में उनके मंदिर होने का यह भी कारण हो सकता है।

छ्ग का एकमात्र

बम्हा मंदिर...

पूरे छत्तीसगढ़ में यहां विष्णु और ब्रम्हा की एक मात्र मूर्ति है,जो अष्टधातु से बनी है।यहां नरसिंह की हिरण्य कश्यप का संहार करते प्रतिमा भी मौजूद है,जहां उनके बगल से प्रह्लाद खड़े हैं। माना जाता है कि करीब 1150 साल पहले राजा हर हरवंशी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। 28 खंभों पर टिके इस मंदिर के सभी खंभे तीन फीट चौड़े और 10 फिर लंबे हैं।वहीं छत की चौड़ाई तीन फीट से भी ज्यादा है।इस मंदिर की छत पर अलग-अलग ताबीज के आकार बनाये गए हैं।इस मंदिर के गर्भगृह में दोनों देवों की प्रतिमाएं विराजित हैं,मंदिर के पुजारी की मानें तो प्रतिमाएं जागृत हैं,इसलिए बार-बार अपना स्वरूप बदलती हैं, पुरातत्व विद् स्व.अरुण शर्मा ने बताया था कि 'प्रतिमा का तीसरा भाग काफी नीचे तक है, इसी कारण वह पानी में डूबी रहती है।इसके कारण प्रतिमाएं गर्मी में ठंडी और ठंड में गर्म रहती हैं।जमीन के नीचे पानी का स्वभाव होता है कि जब मौसम ठंडा रहे तो पानी गर्म रहता है, जब मौसम गर्म रहता तो पानी ठंडा, इसलिये प्रतिमा भी मौसम के विपरीत ही रहती है, इसमें कोई चमत्कार नहीं है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें