Advertisment

16th September 2026

BREAKING NEWS

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

संगोष्ठी में साहित्य, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण में हिंदी की भूमिका पर हुआ सार्थक विमर्श

" वर्तमान परिवेश में हिन्दी का भविष्य" बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की कलम से

मुरलीधर सिन्हा ने पूछा—कलेक्टर ने साइट का निरीक्षण किया तो क्या देखा? साइट पंजी में क्या लिखा?

तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा : 300 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की

Praveen Nishee Sun, Jan 18, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम कोडा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र थाना मनेन्द्रगढ़ अजय विश्वकर्मा, थाना झगड़ाखण्ड से अंजनी यादव एवं उदयभान मिश्रा की सहभागिता रही। विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ के सहयोग से शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से DAWN योजना (नशे के विरुद्ध जागरूकता), साइबर अपराध व ठगी से बचाव, परिवहन अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम तथा श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

साइबर ठगी की स्थिति में सहायता हेतु साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, नशा मुक्ति के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 14446 तथा निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के उपाय भी बताए गए।

इस विधिक साक्षरता शिविर में विद्यालय के लगभग 300 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें