Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

प्रथम SING फोरम 2026 में राज्य को ₹43,250 करोड़ के FDI निवेश की प्रतिबद्धताएं मिलीं

प्रा.शा. सकड़ा के शिक्षक रुद्र प्रताप राणा के कारण : छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

Praveen Nishee Fri, Sep 18, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। नई शिक्षा नीति 2020 में एनसीआरटी दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यशाला में सम्मिलित प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय का विगत दिनों वरिष्ठ शिक्षाविद सतीश उपाध्याय के निर्देशन में अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के सदस्यों ने विजिट किया। विद्यालय में दर्ज लगभग 130 बच्चों से मनेद्रगढ़ से आए हुए योग साधकों ने बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ उनके अलग-अलग क्रियाकलापों का सूक्ष्मता से अध्ययन किया।

लगातार 4 वर्षों तक जिले के उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चिह्नित रुद्र प्रताप राणा से मनेद्रगढ़ योग समिति के योग साधकों ने , विद्यालय के प्रधान पाठक धनेंद्र पांडे, दिलीप मार्को, से भी विद्यालय में बच्चों की योग की गतिविधियों से संबंधित जानकारी अर्जित की ।

अखिल भारतीय योग महासंघ की जिला अध्यक्ष नीलू सिंह, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्राचार्य एम एल श्रीवास्तव, विजय मंगलम बालिका छात्रावास की अध्यक्षा रूपा पोद्दार ने- एमसीबी जिले के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय, प्राथमिक शाला सकड़ा की साज सज्जा के साथ शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के अनुशासन , दक्षता एवं कौशल को काफी नजदीक से देखा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निर्माण समिति के पूर्व सदस्य, एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय ने- कहां कि-यह अत्यंत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी इस विद्यालय की प्रशंसा की है। उन्होंने विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा अपने स्वंय के संसाधन से शिक्षा सारथी के रूप में नियुक्त किये गये उषा ,प्रियंका एवं ई रिक्शा चालक भगवत सिंह के प्रयासों की सराहना भी की।

शिक्षाविद उपाध्याय ने शिक्षक राणा के शैक्षणिक कार्यों से प्रभावित होकर कार्यक्रम के दौरान प्रतिवर्ष उत्कृष्ट एक शिक्षक को अपनी ओर से सम्मानित करने की घोषणा की।

कोरोना अवधि में किए गए नवाचारों से पूरे देश में चर्चित हुए प्राथमिक शाला सकड़ा में योग एवं प्राणायाम में दक्ष योग समिति मनेद्रगढ़ के सदस्यों में रेखा उपाध्याय अर्चना सेजपाल, एम एल श्रीवास्तव, घनश्याम पोद्दार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर

-"नीली छतरी वाले गुरु जी -"के नाम से पहचान रखने वाले रुद्र प्रताप राणा को घनश्याम पोद्दार ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

एवं शिक्षा सारथी, स्वयंसेविका शिक्षिकाओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें