Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

श्रद्धा महिला मंडल : दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

Praveen Nishee Fri, Sep 18, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। श्रद्धा महिला मंडल के मार्गदर्शन में जागृति महिला समिति, हसदेव क्षेत्र द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की दिशा में निरंतर किए जा रहे कार्यों की कड़ी में एक और सराहनीय पहल की गई। समिति द्वारा दिव्यांग दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से सितंबर माह में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शिक्षण शुल्क एवं जनभागीदारी शुल्क का भुगतान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ₹15,480/- की शुल्क सहायता प्रदान की गई तथा सभी विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार का भी वितरण किया गया।

समिति की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक कारणों से शिक्षा में आने वाली कठिनाइयों को कम करना तथा दिव्यांग दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। जागृति महिला समिति द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में समय-समय पर किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्य समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की ओर से डॉ.अरुणिमा दत्ता द्वारा विद्यार्थियों के शुल्क भुगतान से संबंधित प्राचार्य हस्ताक्षरित पत्र जागृति महिला समिति ,हसदेव क्षेत्र की अध्यक्षा डॉ. सरोज बाला बिश्नोई को सौंपा । इस अवसर पर समिति की ओर से डॉ॰ बिश्नोई द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्य को श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षता श्रीमती शशि दुहन जी के संरक्षण मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र की अध्यक्षा डॉ. सरोज बाला बिश्नोई के नेतृत्व में यह कार्य पूर्ण करने में रंजीता कुमार, ललिता पटेल रोसी कुमारी, सुष्मिता मिश्रा, तृप्ति पाण्डेय, माला तिवारी, स्नेह नामदेव, सुमन झाकर, ब्यूटी कुमारी एवं श्रीमती ऋचा जिंदल सहित समिति की सभी सदस्याओं का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

जागृति महिला समिति की यह पहल न केवल दिव्यांग दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि उन्हें शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में भी एक सार्थक कदम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें