Advertisment

22nd September 2026

BREAKING NEWS

निवर्सल पब्लिक स्कूल ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में मारी बाज़ी

23 सितंबर को निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, संगोष्ठी एवं योग-ध्यान सत्र का होगा आयोजन

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ का रायपुर के तूता मैदान में आंदोलन, प्रदेशभर से करीब 3 हजार शिक्षक एलबी संवर्ग के जुटने का दावा

सात दिवसीय गणेशोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पतझड़ के पत्तों ने कहा ना रौदों हमें पांव में.... पिछली रूत में तुम बैठे थे हमारी छांव में....

मेडिकल कॉलेज में पहली बार गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे : सात दिवसीय गणेशोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Praveen Nishee Tue, Sep 22, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। शासकीय मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़ एवं 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल परिसर में इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर नई धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की शुरुआत की गई। सिविल अस्पताल एवं नवस्थापित मेडिकल कॉलेज के संयुक्त प्रयास से गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना गणेश चतुर्थी के दिन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई।

सात दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज एवं सिविल अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों द्वारा पूजा-अर्चना, आरती एवं हवन किया गया। आयोजन में मेडिकल कॉलेज के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे सात दिनों तक अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

गणेशोत्सव के सातवें दिन भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सिविल अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के साथ नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने श्रद्धा और समर्पण के साथ गणपति बप्पा की आराधना की। पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया।

विसर्जन यात्रा के दौरान “एक, दो, तीन, चार, गणेश जी की जय-जयकार” और “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।

आयोजकों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज एवं 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में पहली बार आयोजित गणेशोत्सव ने सभी के बीच आपसी सहभागिता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। वहीं, नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन उनके कॉलेज जीवन की शुरुआत से जुड़ी एक यादगार अनुभूति बन गया।

श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण सात दिवसीय गणेशोत्सव का समापन भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के विधिवत विसर्जन के साथ हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें