Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला जन जागरूकता शिविर संपन्न, शिविर में कुल 556 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधि का किया गया वितरण

Admin Wed, Aug 23, 2023

कोरिया 23 अगस्त 2023/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं संचालनालय आयुष (आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिध्द एवं होम्योपैथी) के निर्देशानुसार जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं बैकुण्ठपुर क्षेत्र की विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में कुल 556 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधी प्रदान की गई। शिविर में जिला आयुर्वेदी अधिकारी डॉ.एन.एन. सिहं ने विभागीय गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा शिविर के प्रभारी डॉ. गितेश पटेल के द्वारा वर्षा ऋतु में होने वाली बिमारियों एवं उनके बचाव के बारे में बताया गया। शिविर में कुल 556 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधी प्रदान की गई। जिसमें आयुर्वेद विधा के द्वारा 371 मरीज होम्योपैथी से 96 और यूनानी पद्वति से 89 मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई इसी में से 153 लोगो को काढा वितरण किया गया तथा 37 लोगों को स्नेहन, स्वेदन एवं अग्निकर्म का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में लोगो को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले काढा का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ.अशोक मिंज, डॉ.एलवीना ग्रेस टोप्पो, डॉ. श्रुति थवाईत, डॉ जगतनाराया मिश्रा, डॉ. जवाहर लाल यादव, डॉ. अवनीन्द्र त्रिगुणायत, डॉ. पुष्पा सिंह, डॉ. नाजिया अंसारी, फार्मासिस्ट एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें