Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोबाइल पर रहेंगे अपडेट माताओं व शिशु का रखें बेहतर देखभाल

Admin Tue, Sep 12, 2023

कोरिया 12 सितम्बर 2023/हम सब जानते हैं कि गर्भवती माताओं को जब भरपेट, ताजा पौष्टिक आहार मिलेगा तभी आने वाले बच्चे स्वस्थ होंगे, वहीं शिशुओं को भी दूध के साथ फल, प्रोटीनयुक्त आहार व पौष्टिक भोजन मिलेगा तभी वे शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत होगा, इसलिए आप लोग स्वयं के साथ नवजात शिशुओं के देखभाल बेहतर तरीके से कीजिए। यह बात संसदीय सचिव व बैकुण्ठपुर विधानसभा के विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने कोरिया जिले के आंगनबाड़ी केंद्र महुआपारा- शिवपुर चरचा में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में कही। बता दें आज 16 गर्भवती माताओं के गोदभराई व 8 बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया था। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरण किया गया। इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी समय पर मिलेगा ही साथ ही मोबाइल के माध्यम से अपडेट होंगी। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ, जिसमे बड़ी संख्या में लड़कियों ने हिस्सा लिया इसके तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार किया गया। स्थानीय उत्पाद व पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, पोषण समन्वयक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें