Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार प्रदेश के निकायों में कार्यरत अनियमित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाए

Admin Fri, Aug 11, 2023

https://youtube.com/shorts/d0_A81k2RSo?feature=share मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। नगर पालिका कर्मचारी मजदूर संघ के महामंत्री नत्थू सिंह परमार ने बताया की कर्मचारी मजदूरों के लिए कांग्रेस के द्वारा घोषणा पत्र के अनुसार अनेक समस्याएं चाहे जिनमें 11 मुख्य समस्या है घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार प्रदेश के निकायों में कार्यरत अनियमित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाए, आउट शोर्सिग के वादे को पूरा करते हुए निकायों में कार्यरत ठेका श्रमिकों को नियमित कर ठेका प्रथा समाप्त की जाए ,पूर्ण पेंशन योजना लागू किया जाए एवं कर्मचारियों को दैनिक भोगी के सेवा काल को जोड़कर गणना की जाए, नगरी निकाय के अधिकारियों कर्मचारियों को सीधे कोषालय नगरी प्रशासन विभाग के से वेतन भुगतान किया जाए ,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगरी निकायों में विभिन्न करो को बंद कर दिया गया है एवं चुंगी क्षतिपूर्ति नाम मात्र का दिया जाता है, जो उपयुक्त नहीं है अतः प्रति व्यक्ति ₹100 के हिसाब से चुंगी क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए निकायों में वर्तमान पद स्थापना के आधार पर संशोधित सेटअप शीघ्र किया जाए ताकि अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नौती का लाभ मिल सके नगर पालिका निगम की सेवा से नगर पालिका एवं नगर पंचायत सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति बंद की जाए नगरी निकाय के कर्मचारियों को प्रतिमाह 5 तारीख तक वेतन भुगतान कराने का कष्ट करें, नगरी निकाय के मिशन क्लीन सिटी में कार्य स्वक्षता दीदियों का कलेक्टर दर के आधार पर वेतन भुगतान किया जाए, नगरी निकाय में अध्यक्ष महापौर पार्षद एल्डरमैन का मानदेय शासन द्वारा भेजा जाए, निकायों में जेसीबी ऑपरेटर का पद स्वीकृत की जाए, निकायो में ऐसे पद जिनका सेवा भर्ती नियम में पदोन्नति चैनल बंद है पदोन्नति चैनल बनाकर पदोन्नति करने का कष्ट करें यह सभी मांगे इन कर्मचारियों के द्वारा किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें