Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: जिले में आयुष्मान भवः कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ उद्देश्य देश के हर गाँव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच प्रदान करना

Admin Thu, Sep 14, 2023

मनेन्द्रगढ़ / 13 सितम्बर 2023 / स्वास्थ्य देखभाल योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और हर गांव में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार ने आयुष्मान भवाः अभियान का योजना बनाई हैं। आयुष्मान भवः कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 13 सितंबर 2023 सुबह 11ः00 बजे माननीय राष्ट्रपति द्वारा,  माननीय केंद्रीय मंत्री और स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्रियों की उपस्थिति में किया गया।

आयुष्मान भवः गतिविधियों के संचालन हेतु राज्यस्तर पर नोडल अधिकारी, मिशन संचालक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा हुआ। जिला स्तर पर उद्घाटन जिला कलेक्टर के नेतृत्व में सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, उप स्वास्थ्य केंद्रों आदि में जनप्रतिनिधियों एवं मितानिन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस.एस. सिंह के मार्गदर्शन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुलेमान खान  के सहयोग से संपूर्ण जिला के स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान भवः का शुभारंभ सफलतापूर्वक किया गया एवं शहरी क्षेत्र में आयुष्मान भव कार्यक्रम के सफलता में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक  राकेश वर्मा, बी.ई.ई. सोमेश मण्डल तथा बी.ई.ई श्रीमति किरण पांडेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करके सभी संस्था में आयुष्मान भवः कार्यक्रम मनाया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें