Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

: झारखंड से कोरिया प्रवास पर पहुंचे भाजपा विधायक आलोक चौरसिया ने ली भाजपा के कार्यों की समीक्षा

Admin Thu, Aug 24, 2023

कोरिया ।बैकुंठपुर। (अजीत पाटकर) विधान सभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ भाजपा की जमीनी गतिविधियों का जायजा लेने प्रत्येक विधानसभा वार कई राज्यों के विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है।इसी सिलसिले में कोरिया जिले के विधानसभा बैकुंठपुर में भी झारखंड के डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया का आगमन 21अगस्त को हुआ जिसके तहत 22 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और सभी मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आलोक चौरसिया की पहली बैठक संपन्न हुई।बैठक की मुख्य गतिविधियां जिले के विधानसभा,मंडल,बूथ और शक्ति केंद्रों पर चुनावी तैयारियों पर चर्चा साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से उनके दायित्व और प्रगति पर बात की गई।जिसके बाद प्रवास पर आए विधायक के द्वारा 23 अगस्त को बैकुंठपुर विधानसभा के पटना मंडल की समीक्षा बैठक ली गई साथ ही बैठक में उपस्थित पटना मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल से उनके मंडल की चुनावी तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर आवश्यक जानकारी ली गई।मंडल कार्यसमिति की बैठक दुर्गा पांडाल में आयोजित की गई।बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता,मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य सहित शक्तिकेंद्रों के संयोजक सह संयोजक व बूथ इकाई अध्यक्ष और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।पटना मंडल की बैठक पश्चात शक्ति केंद्र डुमरिया, बरदीया और सोरगा के गतिविधियों की जानकारी ली गई।और सभा के माध्यम से सभा में उपस्थित भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं सहित आमजनों को केंद्र की भाजपा सरकार के उपलब्धियों और समूचे देश में जन जन तक पहुंचाते सीधे विकास और जन सरोकार को अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी पूर्वक दृणता से कार्य करने जोश और उत्साह भरे शब्दों से संबोधित किया गया।इसी तरह 8 दिवसीय प्रवास पर कोरिया पहुंचे झारखंड राज्य के भाजपा विधायक आलोक चौरसिया के द्वारा 24 अगस्त को कुडेली भाजपा मंडल की समीक्षा बैठक ली गई।बैठक में मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र साहू से मंडल की सभी चुनावी तैयारियों और गतिविधियों से चर्चा करते हुए सभी शक्ति केंद्र और बूथ प्रभारियों से रू ब रू हुए और कार्यकर्ताओं को उनके सक्रिय दायित्व के मूलमंत्रों पर आचार विचार का आदान प्रदान किया गया।झारखंड से कोरिया जिला 8 दिवसीय प्रवास पर पहुंचे विधायक आलोक चौरसिया का तीसरे दिन का प्रवास कार्यक्रम में कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में और प्रवासी विधायक आलोक चौरसिया व पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।जिसमे मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री विनोद साहू,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े,जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी,जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे,विधानसभा विस्तारक विश्वनाथ साहू जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे,जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह,भाजपा महामंत्री पंकज गुप्ता, भानू पाल,भाजपा प्रवक्ता विमल गुप्ता, विंध्येश पांडेय,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हितेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता,रविशंकर शर्मा, जगदीश साहू, ध्रुवनाथ तिवारी, श्री राम राजवाडे, राम लखन यादव, संपत कुशवाहा रूपचंद गुप्ता,दिनेश चक्रधारी, राजेश साहू, शंकर प्रसाद सोनी, रितेश सिंह धीरेंद्र सोनी, पर्वेंद्र सिंह, अनिल जायसवाल संदीप दुबे प्रेम प्रकाश पांडे चंदन देवांगन, उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें