Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

: छत्तीसगढ़ के सुरेन्द्र साहू का राजीव गांधी समरसता अवार्ड 2023 के लिए हुआ चयन

Admin Thu, Aug 17, 2023

लखनपुर ।सरगुजा।  भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी  की जयंती 20अगस्त सद्भावना दिवस पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू का चयन राजीव गांधी समरसता अवार्ड समाज सेवा के लिए छत्तीसगढ़ से चयन किया गया है। सुरेन्द्र साहू का चयन समरसता इंटरनेशनल कांग्रेस और इंडो -नेपाल समरसता आर्गनाइजेशन के संयुक्त द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दमन नाथ ढगाना प्रथम लोकसभा अध्यक्ष नेपाल द्वारा एंव डा शिवमाया पुर्व कानुन मंत्री नेपाल द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नेपाल कि टोपी, पुर्व केन्द्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर द्वारा मैडल, पुर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय द्वारा स्मृति चिन्ह किया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय मिशन सलाहकार बोर्ड सदस्य संतोष सुखवानी ने बताया है कि सुरेन्द्र साहू का मुख्य द्वार में तिलक और बैच लगाकर स्वागत किया जायेगा। भारत नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन के द्वारा इस सम्मान के लिए पुरे भारत से 51 लोगों का चयन किया गया है कार्यक्रम में 22 राष्ट्रौ के प्रतिनिधि भाग लेंगे एवं रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम दी इंडियन सोसाइटी आफ इंटरनेशनल ला वी के कृष्ण मेमन भवन सभागार दिल्ली में आयोजित किया गया है। सम्मेलन में श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को यह पुरूस्कार बाल अधिकार , महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान,मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान , वृद्धाश्रमो का संचालन एवं लाकडाऊन में लगातार किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार 30 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुर्व में नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरगुजा द्वारा जिला युवा पुरस्कार एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य युवा पुरस्कार,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान, मानसिक कल्याण अभिभावक संघ बिलासपुर द्वारा सेवा सनद सम्मान, छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग रायपुर द्वारा बाल गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, तेजस्वी फाऊंडेशन रायपुर द्वारा मानव सेवा सम्मान, एकता फाऊंडेशन नागपुर द्वारा कोविड योद्धा गौरव सम्मान,साथी फाऊंडेशन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान,मिलाई में रक्त मित्र सम्मान, बुजुर्गो की चौपाल संस्था रायपुर द्वारा श्रवण कुमार सम्मान, वक्ता मंच रायपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण सम्मान, कानपुर द्वारा नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड, नर्मदा मिशन जबलपुर द्वारा समर्थ अंलकरण पुरूस्कार एंव दिल्ली में अन्तरराष्ट्रीय कबीर सम्मान से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को राजीव गांधी समरसता अवार्ड के चयनित होने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें