Advertisment

21st August 2026

BREAKING NEWS

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

: जनदर्शन में मिले 30 आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने दिये निर्देश

Admin Wed, Aug 23, 2023

मनेंद्रगढ़, 23 अगस्त 2023 / कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समयसीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री दुग्गा ने कहा कि मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात में की गई घोषणा और जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करें। शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा गोठानों में कार्यों की समीक्षा करते हुए महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए उन्हें रोजगार मूलक कार्यों से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रयास करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके। किसानों को समिति के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज वितरण करना सुनिश्चित करें। पीडीएस दुकानों में लगातार निरीक्षण और जाँच करते रहें ताकि हितग्राहियों को राशन मिलने में कोई परेशानी न हो। समयसीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनदर्शन में प्राप्त 30 आवेदन पत्रों के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में डीएफओ  एलएन पटेल, संयुक्त कलेक्टर और एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्रीमती अभिलाषा पैकरा, एसडीएम भरतपुर  मूलचंद चोपड़ा, एसडीएम चिरमिरी  बीएस मरकाम, डिप्टी कलेक्टर  सीएस पैकरा तथा अन्य जिलास्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें