Advertisment

4th July 2026

BREAKING NEWS

मैंने ऐ सूरज तुझे पूजा नहीं,समझा तो हैं..... मेरे हिस्से में भी थोड़ी, धूप आनी चाहिये....

शहडोल - नागपुर ट्रेन को मनेंद्रगढ़ से चलाने की मांग

बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात, स्वर्णकला बोर्ड के गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

: कलेक्टर ने एस्मा एक्ट के तहत हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया नोटिस

Admin Thu, Aug 31, 2023

मनेंद्रगढ़, 31 अगस्त 2023 / कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा द्वारा छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन (CIDA) संघ द्वारा 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल में गए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को एस्मा एक्ट के अंतर्गत तत्काल हड़ताल समाप्त कर अपनी सेवाएं देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारी सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं एवं उनके कार्य क्षेत्र में अनुपस्थिति के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्यगत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उपरोक्त  हड़ताल में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता इत्यादि लोग सम्मिलित हैं। एस्मा एक्ट के तहत जारी नोटिस के बावजूद यदि अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते हैं तो भविष्य में होने वाली किसी भी प्रकार की कार्यवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें