Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: डॉ.चरणदास महंत को छग इलेक्शन कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन बने

Admin Mon, Sep 11, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। ( रविंद्र सोनी )अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने छग विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए छत्तीसगढ़ इलेक्शन कैम्पेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। उक्ताशय का पत्र एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व भारत सरकार ने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री सहित तीन बार के सांसद व अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार में गृह, जेल एवं वाणिज्यकर मंत्री रहे डॉ. चरणदास महंत वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। इसके पूर्व भी छग विधानसभा चुनाव 2018 में भी डॉ. महंत को इलेक्शन कैम्पेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई इलेक्शन कैम्पेन कमेटी में डॉ. महंत के अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री, टीएस सिंहदेव, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, कवासी लखमा, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, श्रीमती अनिला भेडिय़ा, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, गुरूरूद्रकुमार, मोहन मरकाम, उमेश पटेल, संत कुमार नेताम व सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, श्रीमती रंजीता रंजन शामिल किए गए हैं।इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल सहित समस्त कांग्रेस जनों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें