Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर किया गया सम्मान

Admin Thu, Aug 24, 2023

मनेंद्रगढ़ 24 अगस्त 2023 /  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्रीमती अभिलाषा पैकरा की अध्यक्षता में गुरुवार को मतदाता जागरूकता संबंधी बैठक आयोजित की गई।

जनपद सभाकक्ष मनेंद्रगढ़ में विशेष रूप से वृद्धजनों,  दिव्यांग एवं नव वधुओं के लिए स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्ग और नवीन मतदाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने स्वस्थ और निष्पक्ष मतदान के लिये मतदाता जागरूकता संबंधी शपथ दिलाया। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मतदाताओं को मतदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ईवीएम मशीन के माध्यम से मत रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जनपद सीईओ  रघुनाथ राम भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें