Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

: सिद्धार्थ नाथ सिंह व के के शर्मा के नेतृत्व में चुनावी रणनीति तैयार

Admin Thu, Aug 24, 2023

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारियों व सह प्रभारियों की एक बैठक गुरुवार को राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया व प्रचार-प्रसार प्रभारी सिध्दार्थ नाथ सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा, मीडिया चुनाव समिति के संयोजक रसिक परमार, सह संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ,सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। बैठक में मीडिया प्रभारियों व सह प्रभारियों का मार्गदर्शन करते हुए मीडिया व प्रचार-प्रसार प्रभारी श्री सिंह ने विभिन्न विषयों पर समग्र मार्गदर्शन दिया । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मीडिया प्रभारियों व सह प्रभारियों की जिम्मेदारी और महती हो जाती है और कार्यकर्ता के रूप में उन्हें स्वयं आगे बढ़कर पार्टी के कामों के प्रचार-प्रसार में हिस्सा लेना चाहिए। कार्य के दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे में भी श्री सिंह ने सभी जिला मीडिया प्रभारियों व सह प्रभारियों से चर्चा की और कार्य सम्पादन के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि सभी जिला मीडिया प्रभारी व सह प्रभारी अब आगामी विधानसभा चुनाव पर फोकस करें और पूर्णकालिक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी की ओर से अपने जिलों व उसमें आने वाले विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों, पार्टी कार्यक्रमों और विचारों के साथ-साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं, घोटालों-भ्रष्टाचार पर केंद्रित सामग्रियों को जनता तक पहुँचाने का काम करें। श्री शर्मा ने कहा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने सबसे पहले प्रत्याशियों की घोषणा करके जो बढ़त बनाई है, उससे कांग्रेस सरकार की सांस फूल गई है,हमे अपनी बढ़त बनाए रखनी है हर रणनीति में कांग्रेस को परास्त करना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें