Advertisment

4th July 2026

BREAKING NEWS

मैंने ऐ सूरज तुझे पूजा नहीं,समझा तो हैं..... मेरे हिस्से में भी थोड़ी, धूप आनी चाहिये....

शहडोल - नागपुर ट्रेन को मनेंद्रगढ़ से चलाने की मांग

बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात, स्वर्णकला बोर्ड के गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

: क्षेत्र में घट रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक से की रूबरू चर्चा, संवेदनशील पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्यवाही का दिया सभी को आश्वासन

Admin Mon, Aug 28, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। जिला इकाई चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभी पदाधिकारियो के द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक से सौजन्य मुलाकात की जिले में घट रही घटनाओं के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की संवेदनशील पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और क्रमबद्ध तरीके से त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, उल्लेखनीय रहे कि इन दिनों जिले के मनेद्रगढ़ शहर में चोरियों की घटनाएं बड़ी हैं साथ ही अन्य अपराधों की भी संख्या बढ़ने तथा इनसे प्रभावित व्यापारियों की चेंबर के समझ भी शिकायतों के आधार पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला-अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारी तथा सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर क्रमबद्ध तरीके से क्षेत्र में घट रही ही अपराधों एवं उनसे प्रभावित व्यापारियों तथा अपराधियों पर करवाही में देरी होने पर चिंता जताई । व्यापारियों ने मनेद्रगढ़ स्थित सब्जी मंडी में घरेलू उपयोग की सामग्रियां एक व्यवसाई की बाइक, ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी झगड़ा खंड रोड में विगत कुछ माह पूर्व हुई चोरी की घटना एवं शहर के अन्य हिस्सों में घट रही घटनाओं सहित चिरमिरी में हुई हमारे ट्रांसपोर्टर व्यवसाई के बस कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं लूट पर भी विस्तार से चर्चा की गई । पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को बड़ी गंभीरता से सुनकर बस मैं मारपीट एवं लूट के अपराधियों को पकड़ने एवं उन पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश नगर निरीक्षक चिरमिरी को दिए । वहीं उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन स्थानों पर नशेड़ी किस्म के लोग मौजूद रहते हैं उन्हें आप सूचित करिए अज्ञात लोग यदि घूमते दिखते हैं तो भी आप हमें सूचित करिए पुलिस बल आपके साथ सदैव तत्परता से साथ देगा । साथ ही उन्होंने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति थाने में किसी अपराध के विरुद्ध यदि आवेदन देने जाता है तो सुनिश्चित किया जाएगा की सहजता से उसका आवेदन थानों में लिया जाए। इस अवसर पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन जिला अध्यक्ष आनंद अग्रवाल , कैट के जिला अध्यक्ष राजेश मंगतानी, उद्योग चैंबर के जिला अध्यक्ष शोएब अख्तर, बाबे कालरा , मीनू अग्रवाल ,रिंकेश खन्ना, राजेश वैश्य , मनीष शिवहरे, रीशू अग्रवाल, प्रियम केजरीवाल , अरिहंत जैन, शंकर रोचलानी, वेंकटेश अग्रवाल, मो युनूस , सिराज अंसारी, राहुल रोचलानी सहित अन्य के व्यापारी मौजूद थे.!!!

विज्ञापन

जरूरी खबरें