Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

होटलों में घरेलू गैस का अवैध उपयोग : खाद्य एवं राजस्व विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Praveen Nishee Thu, Jul 17, 2025

जनकपुर। एमसीबी। जनकपुर नगर पंचायत में खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा होटल एवं रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान घरेलू उपयोग के लिए आरक्षित 14.2 किलोग्राम के 24 नग एवं 3 किलोग्राम का 1 नग गैस सिलेंडर, जो आंशिक रूप से भरे अथवा खाली अवस्था में पाए गए, जिसे जब्त किया गया। यह कार्यवाही नायब तहसीलदार कुंवारपुर, खाद्य निरीक्षक भरतपुर, खाद्य निरीक्षक कोटाडोल एवं स्थानीय कोटवार के संयुक्त दल द्वारा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार का व्यावसायिक उपयोग नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है और आगे की कार्रवाई द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश 2000 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत की जाएगी। प्रशासन ने होटल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को चेतावनी देते हुए कहा है कि घरेलू गैस का अवैध उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की सघन जांच लगातार की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें